Rajasthan News: सीआईडी टीम को कहां बना लिया बंधक, क्यों कर दी फौजी के परिजनों ने मारपीट ?
Rajasthan News: राजस्थान में एक फौजी की जांच करने पहुंची सीआईडी टीम को ही फौजी के परिजन और ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट कर फरार हो गए। टीम पर हुए हमले के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
भरतपुर के भुसावर थाने के गांव पथेना में एक फौजी की जांच के लिये पहुंची, सीआईडी जॉन भरतपुर की 5 सदस्यी टीम को, फौजी के परिजनों व ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट की और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची भुसावर पुलिस ने उन्हें छुड़ाया और उनकी चोटों का मेडिकल कराया है। वही आरोपियों की तलाश शुरू की है लेकिन अभी तक आरोपी फरार है । घटना के सम्बन्ध में पीड़ित सीआईडी जॉन भरतपुर टीम के सीआई रूपनारायण मीणा ने भुसावर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
भुसावर थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया है कि सीआईडी जॉन भरतपुर की 5 सदस्यों की टीम इंस्पेक्टर रूप नारायण मीणा ,सब इंस्पेक्टर मोहन बंसल, कांस्टेबिल केहरी ,वीरेंद्र व कांस्टेबिल चालक राधे के साथ गांव पथेना में फौजी संजय जाट के घर पहुंची।
टीम ने जब संजय जाट के घर पूछताछ व तस्दीक के बाद फौजी को टीम के साथ चलने को कहा तो फौजी संजय जाट के घरवालों ने टीम पर हमला बोलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और टीम को बंधक बनाकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया है कि सीआईडी जॉन भरतपुर की टीम फौजी संजय जाट की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तस्दीक के लिये आई थी इस दौरान टीम पर हमला कर उनको घायल कर दिया। अनुसंधान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications