प्रश्न पत्र या प्रशंसा पत्र? राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कांग्रेस की उपलब्धियों पर पूछे छह सवाल
झुंझुनूं, 22 अप्रैल। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कांग्रेस की उपलब्धियों पर सवाल पूछे गए हैं, जिसकी वजह प्रश्न पत्र पर ही सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, गुरुवार को 12वीं बोर्ड का राजनीतिक विज्ञान का पेपर था। पौने तीन घंटे के इस प्रश्न पत्र में छह सवाल राजस्थान की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से पूछे गए हैं।
Recommended Video

एक सवाल कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन और एक सवाल बसपा से जुड़ा पूछा है। संभवतया यह पहली बार है कि जब किसी सत्ताधारी दल के बारे में 12वीं के पेपर में इतने सवाल पूछे हैं।
बता दें कि 12वीं के सिलेबस में 'एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियां और पुर्नस्थापना' पर दो टॉपिक्स हैं, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि आजादी के बाद से लंबे समय तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। यह जानकारी भी शामिल है। इसी वजह से कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ अन्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि सवालों के प्रकार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अधिकांश सवाल कांग्रेस के महिमामंडन से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications