Rajasthan Accident : सीकर के दो सगे भाइयों की भीषण सड़क हादसे में मौत, कार में फंस गए शव

सीकर। राजस्थान में शनिवार सुबह सड़क हादसे में सीकर के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शाहपुरा-दौसा मनोहरपुर हाइवे पर कुशलपुरा गांव में कार चालक को झपकी आ जाने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे के बाद शव कार में बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

Sikar Two Brother Killed in Road accident on Shahpura Manoharpura Highway

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मृतकों की शिनाख्त सीकर निवासी सुनील कुमार जैन व प्रकाश जैन के रूप में हुई है। ये सीकर के जाटिया बाजार के रहने वाले थे। शाम तक मृतकों के शव सीकर पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार सीकर निवासी ताराचंद जैन, भाई रमेशचंद, भतीजे दीपक जैन एवं साथी सुनील कुमार जैन के साथ कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे। रास्ते में मनोहरपुर हाईवे पर कुशलपुरा गांव में हादसे का शिकार हो गए।

Sikar Two Brother Killed in Road accident on Shahpura Manoharpura Highway

हादसा चालक को झपकी आ जाने के कारण हुआ बताया। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग कार में फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान ताराचंद, रमेश व सुनील की मौत हो चुकी थी। दीपक गंभीर रूप से घायल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+