Viral Video : सीकर SP को बग्घी पर बैठाकर शहर में घुमाया, अजमेर में लगे 'कुंवर राष्ट्रदीप जिंदाबाद' के नारे

सीकर। राजस्थान में दो आईपीएस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहे हैं। एक आईपीएस हैं गगनदीप सिंगला और दूसरे आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप। दोनों का ही ताल्लुक राजस्थान के सीकर जिले से है।

 Sikar SP IPS Kunwar Rashtdeep and IPS Dr. Gagandeep Singla farewell Video Goes Viral

Recommended Video

      Viral Video : सीकर SP को बग्घी पर बैठाकर शहर में घुमाया

      आईपीएस गगनदीप सिंगला ने सीकर में बतौर एसपी डेढ़ साल की सेवाएं देकर विदाई ली है जबकि आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप अजमेर से सीकर के नए एसपी बनकर आए हैं। बता दें कि राजस्थान सरकार ने हाल ही 366 अफसरों के तबादले किए हैं। 14 जिलों के कलेक्टर-एसपी भी बदल दिए। उन्हें में इन दोनों आईपीएस का भी तबादला हुआ है।

      सीकर एसपी गगनदीप सिंगला का बीकानेर तबादला

      बता दें कि सीकर के एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला का बीकानेर एसीबी के एसपी के पद पर तबादला हुआ है। शनिवार को सिंगला को सीकर से विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें बग्घी पर बैठाकर सीकर शहर में घुमाया गया। गाजे-बाजे पर पुलिसकर्मी जमकर नाचे भी। सीकर एसपी की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

       सीकर एसपी कार्यकाल से संतुष्ट

      सीकर एसपी कार्यकाल से संतुष्ट

      सीकर से बीकानेर के लिए विदाई लेते समय मीडिया से बातचीत में आईपीएस डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि वे डेढ़ साल तक सीकर में रहे। इस दौरान उन्हें कामकाज के लिहाज से और निजी तौर पर काफी सीखने को मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीकर के आने वाले नए एसपी भी यहां अपराध पर अंकुश लगाएंगे।

      अजमेर एसपी सीकर के लिए विदा

      आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप को अजमेर से सीकर के लिए विदा किया गया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से सजी गाड़ी में बैठाया गया और पुलिसकर्मी व शहर के लोगों ने एसपी साहब जिंदाबाद, टाइगर साहब जिंदाबाद और जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक राष्ट्रदीप साहब का नाम रहेगा के नारे लगाए।

       आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप की जीवनी

      आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप की जीवनी

      बता दें कि सीकर के नए एसपी कुंवर राष्ट्रदीप मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। 10 नवंबर 1979 को जन्मे कुंवर राष्ट्रदीप राजस्थान कैडर के आईपीएस हैं और वर्ष 2011 में भरतपुर जिले से बतौर ट्रेनी आईपीएस पुलिस सेवा में कदम रखा। इसके बाद कुंवर राष्ट्रदीप ने जोधपुर में एसीपी, जयपुर डीसीपी और हनुमानगढ़, झुंझुनूं, उदयपुर व अजमेर में बतौर एसपी सेवाएं दे चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+