SIKAR : देवगढ़ में सतह से 5 किमी नीचे दर्ज हुआ भूकंप, देखें CCTV कैमरे में कैद खौफनाक VIDEO
सीकर, 18 फरवरी। राजस्थान में शुक्रवार सुबह आठ बजे भूकंप आया। राजधानी जयपुर व शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

जान माल का नुकसान नहीं
सुबह आठ बजे कई लोगों की नींद को भूकंप के झटकों से टूटी। भूकंप के कारण लोग मकानों से बाहर निकल आए। हालांकि प्रदेश में भूकंप से किसी प्रकार जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र सीकर जिले का देवगढ़ गांव बताया जा रहा है। देवगढ़ में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई से भूकंप आया।

भूकंप का असर कुछ सेकंड तक रहा
शुक्रवार सुबह आठ बजकर एक मिनट पर अचानक घरों में कंपन होने लगा। पंखें व अन्य सामान हिलने लगे। भूकंप का असर करीब पांच से दस सेकंड तक रहा।
सारे लड़के उठकर भाग गए
सीकर में आया भूकंप सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिनके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो किसी संस्थान के भीतर का है। भूकंप आने पर सारे लड़के उठकर भागने लगते है।
भूकंप सतह से 5 किलोमीटर नीचे
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 18 फरवरी को सुबह 8:01 बजे सीकर में भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रिक्टर व केंद्र 27.55, 75.19 देवगढ़ सीकर व सतह से 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications