Earthquake: राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता
Earthquake: राजस्थान के जयपुर में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता
जयपुर, 18 फरवरी: राजस्थान जयपुर में शुक्रवार (18 फरवरी) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह लगभग 8.01 बजे राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना का केंद्र जयपुर के उत्तर-पश्चिम में 92 किमी और 5 किमी की गहराई पर था। भूकंप सुबह 8 बजकर 01 मिनट पर आया।

भूकंप से अब तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके सीकर और फतेहपुर समेत कुछ जिलों में महसूस किए गए। हालांकि वहां से भी किसी के नुकसान होने की खबर नहीं आई है।
Earthquake of Magnitude:3.8, Occurred on 18-02-2022, 08:01:24 IST, Lat: 27.55 & Long: 75.19, Depth: 5 Km ,Location: 92km NW of Jaipur, Rajasthan, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/1dNw4HD6pd @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/vnESAKZ0SK
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 18, 2022
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हल्के तीव्रता के भूकंप ने इस क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि 3.5 तीव्रता थी। भूकंप तड़के 3.02 बजे आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई पांच किमी थी और इसका केंद्र कटरा से 84 किमी पूर्व में था।












Click it and Unblock the Notifications