2 ​हिस्‍ट्रीशीटरों को पकड़ने में लगाए 200 पुलिसकर्मी, फिर भी दोनों नहीं पकड़े गए, घरों से मिले लाखों रुपए

Sikar News , सीकर। राजस्थान के सीकर जिले की नीम का थाना पुलिस में नया बास के दो हिस्‍ट्रीशीटरों का इतना खौफ है कि दोनों को पकड़ने के लिए दो सौ पुलिसकर्मियों, दस थानाधिकारी, दो पुलिस उपाधीक्षक व एक अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के नेतत्‍व में कार्रवाई करनी पड़ी, लेकिन फिर भी पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही।

Sikar Police Raid At Two history sheeters Home in Neem Ka Thana area

सीकर पुलिस ने दोनों के घर पर तलाशी ली, जिसमें 25 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की दो गाड़ियां व शराब की पेटियां जब्‍त की है। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि हिस्‍ट्रीशीटर सुरेश बूचिया व दिनेश तांत्रिक के घर पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उनके घर से रुपए, जेवर व गाड़ियां जब्त की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Sikar Police Raid At Two history sheeters Home in Neem Ka Thana area

गौर करने वाली बात यह है कि दो अपराधियों को पकड़ने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ले जाना पड़ा है। ऐसे में कहीं ना कहीं नीम का थाना इलाके में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगते हैं। पुलिस का ही यही हाल है तो आमजन इन अपराधियों के खिलाफ जुबान खोलने की कैसे हिम्मत कर सकता है।

Sikar Police Raid At Two history sheeters Home in Neem Ka Thana area

ऐसे में नीम का थाना पुलिस को अपनी कार्यशैली को सुधारकर अपराधियों पर लगाम कसना होगा। वहीं पिछले दस दिन में सीकर जिले में 16 से अधिक चारियों के बाद पुलिस की यह पहली कार्रवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+