राजस्थान मौसम : सीकर सबसे सर्द, न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस ने छुड़ाई कंपकंपी, दोपहर तक घना कोहरा
जयपुर। वर्ष 2019 के जाते-जाते पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। शीतलहर और गिरते पारे से सर्दी का सितम गया है। बीती पूरे राजस्थान में शेखावाटी इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां सीकर में पारा जमाव बिन्दू पर पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुबह पेड़ पौधों पर बर्फ भी जमी नजर आई।

राजस्थान का मौसम सर्द होने के साथ-साथ घना कोहरा छाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार सुबह सीकर, झुंझुनूं, अलवर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की सुबह कोहरे में लिपटी रहने के समाचार हैं। कई जगहों पर तो दोपहर तक कोहरा नहीं छंटा। राजधानी जयपुर का मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा और हवाएं की गति भी कम रही। ऐसे में गलन वाली सर्दी का असर रहा।
बीती रात राजधानी जयपुर में तापमान दो डिग्री गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी तरफ पिलानी,चूरू और श्रीगंगानगर बीती रात माउंट आबू से ज्यादा सर्द रहे। मैदानी इलाकों में चूरू 3.5, पिलानी 3.9 और श्रीगंगानगर 4.9 डिग्री तापमान के साथ सर्द रहे। वहीं माउंट आबू में बीती रात पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बीती रात प्रदेश के दस जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications