शादी के बाद पत्नी के हाथ लगी तस्वीरों व लव लैटर ने खोली पोल कि पति नहीं है कुंवारा, जानिए पूरा मामला

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में शादी के नाम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की ओर से पुलिस थाने में दी गई शिकायत पर लड़के पर विवाहित होने की बात छुपाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

Sikar Girl found her husbands first marriage pictures and love letters

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार सीकर जिले के अजीतगढ़ निवासी सरकारी शिक्षक सुरेन्द्र ने बताया कि जयपुर जिले के चाकसू निवासी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने खुद को सीए और अविवाहिता बताकर उनकी बेटी शादी उर्फ बबली से वर्ष 2016 में शादी की।

शादी के बाद श्वेता को एक दिन में पति दीपक व दिल्ली की प्रियांशी नाम की लड़की की शादी का मैरिज सर्टिफिकेट के साथ उसके लिखे गए लव लेटर और कुछ तस्वीरें मिली। तब श्ववेता को पता चला कि दीपक ने उससे शादी के समय कुंवारा होने के बारे में झूठ बोला था जबकि वह वर्ष 2015 में प्रियांशी से शादी कर चुका था। आरोप है कि श्वेता ने धोखे में रखकर शादी करने की बात ससुर पूरणमल व सास पुष्पा को बताया तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद श्वेता अपने मायके अजीतगढ़ आ गई।

श्वेता के परिजनों का यह भी आरोप है कि सगाई से पहले दीपक के पिता ने शादी में केवल कन्या कलश मांगा था, लेकिन बाद में कार और एसी की मांग रख दी। बेटी की शादी टूटने के डर से श्वेता के पिता ने जमीन बेची दी। 40 लाख रुपए खर्च कर बेटी के हाथ पीले किए। पिता ने बताया कि दहेज में 7 लाख के गहने, कार व 1 लाख 11 हजार नकदी दिए थे। जिन्हें भी शादी बाद ससुराल वालों ने हड़प लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+