हाथ में राखी लेकर CRPF जवान के ताबूत से लिपट गई इकलौती बहन, मोक्षधाम पहुंचकर दी अंतिम विदाई

सीकर। राजस्थान के सीआरपीएफ जवान सिकंदर सिंह का बुधवार को सीकर जिले के नीमकाथाना उपखंड के गांव भूदोली में अंतिम संस्कार किया गया। सिकंदर की शनिवार रात को झारखंड के शिकोहाबाद में ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

Crfp jawann sikandra and his sister in sikar

बुधवार सुबह जैसे ही जवान सिकंदर का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां व पत्नी बेसुध हो गई। इस दौरान सिकंदर की इकलौती बड़ी बहन शिक्षावती हाथ में रा​खी लेकर ताबूत के ही लिपट गई और भाई से राखी बंधवाने लेने की मिन्नतें करती रही। यह देख हर किसी की आंखें भर आई। बहन शिक्षावती ने भाई के ताबूत के राखी बांधी। फिर शवयात्रा में शामिल होकर मोक्षधाम पहुंचकर भाई को अंतिम विदाई दी।

Sikar Crpf Jawan Sikandra singh funeral at Bhudoli Neem Ka Thana

छुट्टी पर घर आ रहा था सिकंदर

बता दें कि सीआरपीएफ जवान सिकंदर छुट्टी बिताने घर आ रहा था, मगर रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पांच दिन बुधवार को उसका शव पैतृक गांव भूदोली पहुंचा। सिकंदर की शवयात्रा में एसडीएम अंजू शर्मा, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, तहसीलदार बृजेश गुप्ता व सीआरपीएफ के साथी जवान शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+