Sikar Bride Kidnap Case: देहरादून में कोर्ट मैरिज करना चाहते थे अंंकित-हंसा, जानिए अब किसके साथ जाना चाहती है दुल्हन

sikar news, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के धोद थाना इलाके के गांव नागवा से विदाई के बाद रास्ते से किडनैप की गई दुल्हन हंसा और अपहरण करने वाले अंकित व विकास को पुलिस ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शनिवार को पकड़ा है। तीनों को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रविवार को सीकर लाया गया।

sikar bride hansa and ankit planned court marriage in dehradun

जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को इनको सीकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पु​लिस की शुरुआती पूछताछ में दुल्हन हंसा ने अपने परिजनों के साथ जाना बताया है हालांकि अभी न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दुल्हन किसके साथ जाना चाहती है।

वहीं दोनों आरोपी अंकित और विकास से भी पूछताछ की जा रही है। सीकर दुल्हन अपहरण केस में पूर्व में चार आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं। इन पर अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। ये चारों वारदात को अंजाम देने के बाद धोद में छिप गए थे, जिन्हें पुलिस ने घटना के अगले ​ही दिन पकड़ लिया था।

ऐसे पकड़े गए दोनों

ऐसे पकड़े गए दोनों

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को अपहरण के बाद अंकित और ​विकास दुल्हन हंसा को लेकर देहरादून (Dehradun) चले गए थे। इससे पहले पुलिस को इनकी दिल्ली और गाजियाबाद के आस-पास होने की लोकेशन मिली भी थी। शनिवार को अंकित और हंसा ने देहरादून की कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान देहरादून कोतवाली पुलिस को इनकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को कोर्ट परिसर के बाहर ही पकड़ लिया। सीकर पुलिस भी इनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनके पीछे-पीछे देहरादून पहुंच गई थी। उधर, देहरादून की पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और वहां पर इनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण देहरादून पुलिस ने इनको सीकर पु​लिस को सौंप दिया।

 ऐसे हुआ सीकर दुल्हन का अपहरण

ऐसे हुआ सीकर दुल्हन का अपहरण

धोद के गांव नागवा निवासी सोनू व उसकी छोटी बहन हंसा का 15 अप्रैल को शादी थी। बारात मोरडूंगा गांव से आई थी। देर रात दोनों दुल्हन बहनों की विदाई हो गई थी। घर से महज चार किलोमीटर दूर चलने के बाद गांव रामबक्सपुरा के बस स्टैण्ड पर अंकित व उसके साथी गाड़ियों में सवार होकर आए और तोड़फोड़ करके हंसा का अपहरण करके ले गए थे। इसके बाद से दोनों को कोई सुराग नहीं लग रहा था।

सीकर में आक्रोशित हो गया था राजपूत समाज

Sikar Bride Kidnap Case देशभर में सुर्खियां बना। सीकर में राजपूत समाज दुल्हन को ढूंढ़कर लाने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गया था। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा व राष्ट्रीय करणी सेना के संयोजक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में सीकर में राजपूत छात्रावास के बाहर धरना व कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। विधायक गुढ़ा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास तक किया था। शनिवार को सीकर में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। भारी पुलिस जाब्ता तैनात करने के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स को भी बुलाना पड़ा था। शाम को दुल्हन व अंकित मिलने की खबर आने के बाद मामला शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+