BJP की यह महिला नेता FB-व्हाट्सएप पर विदेशी लड़के से करती थी चैट, अचानक यूं लगा 5 लाख का चूना

सीकर। भाजपा की एक महिला नेता को सोशल मीडिया पर बने विदेशी दोस्त ने करीब पांच लाख रुपए का चूना लगा दिया। मामला राजस्थान के सीकर का है। महिला नेता की रिपोर्ट पर सीकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sikar BJP Leader Monica Tiwari Lost rs five lahk due to Facebook friend

सीकर सीओ सीटी सौरभ तिवाड़ी के अनुसार भाजपा की पूर्व महिला जिला मंत्री मोनिका तिवाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर एंडरसन नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट की आई थी, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। फिर दोनों के बीच पहले फेसबुक और ​उसके बाद व्हाट्सअप पर चैटिंग होने लगी। कुछ समय बाद युवक ने मैसेज किया कि उसने गिफ्ट के साथ डॉलर भेजे है। लेकिन मोनिका ने लेने से मना कर दिया।

बाद में उसके बाद एक प्रिया नाम की लडक़ी का फोन आया और उसने बताया कि वह कस्टम विभाग से बात कर रही है और आपके लिए विदेश से एक पार्सल आया है, जिसमें 85 हजार पौंड हैं। जिसके लिए आपको 45500 रुपए जमा करवाने होंगे। जब महिला ने लेने से इनकार कर दिया तो प्रिया ने कहा कि उसने पार्सल नहीं लिया तो जांच होगी की आपने विदेश से कालाधन मंगवाया है।

डर के कारण मोनिका ने खाते में पैसे जमा करवा दिए। आरोपियों ने धमकाकर कई बार फोन कर रुपए मंगवाए। महिला ने तीन बार में 4.90 लाख रुपए उनके खाते में ट्रांसफर करवा दिए। आरोपियों ने इसी तरह डरा धमकाकर और रुपए मांगे। पीड़िता ने इनकार कर दिया और थाने में मामला दर्ज करवाया। अब आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+