Sri Karanpur by-election result: श्री करणपुर उपचुनाव मतगणना, रिजल्ट से पहले मंत्री बने सुरेंद्र पाल हार रहे
Who is Karanpur MLA: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की श्री करणपुर सीट पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। यहां पर पांच जनवरी को मतदान हुआ था।
श्री करणपुर उपचुनाव 2024 में भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे, मगर बाद में पिछड़ गए। कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर सुबह साढ़े 10 बजे तक की मतगणना में बढ़त बना ली।

बता दें कि भाजपा ने करणपुर सीट के रिजल्ट से पहले ही बड़ा सियासी दांव खेल दिया। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में सिंचाई मंत्री बना दिया।
बता दें कि सुबह दस बजे तक तीन राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को 10 हजार 666 व सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 10 हजार 482 वोट मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि करणपुर में भी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में ही 25 नवंबर को मतदान होना था, मगर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो जाने के कारण यहां पर उस वक्त चुनाव टाल दिए थे। 5 जनवरी को करणपुर में उपचुनाव हुए थे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के चुनाव में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर को 73,896 मत मिले थे। वे विधायक बने थे। बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 44,099 मत मिले और निर्दलीय पृथ्वीपाल सिंह को 45,520 मत मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications