Rajasthan : दुकानदार पर किए ताबड़तोड़ वार, तड़प तड़पकर तोड़ा दम

Jhalawar News , झालावाड़। पुरानी रंजिश के चलते चौमहला कस्बे में दुकानदार पर बीती रात को एक जने ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे घायल दुकानदार की मौत हो गई। झालावाड़ पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Shopkeeper murder in Jhalawar Rajasthan accused arrested

थाना प्रभारी कल्याण सिह ने बताया कि चौमहला कस्बे में गंगधार निवासी युवक ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला किया। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि चौमहला निवासी व्यापारी बालूपूरी की चौमहला में घड़ी की दुकान है। वह अपना काम कर रहा था। इसी बीच अचानक गंगधार निवासी आदिल खान दुकान के अंदर घुस गया और लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला किया। इससे उसके सिर व नाक पर गंभीर चोट आई।

इस दौरान दुकानदार अचेत हो गया। परिजन घायल अवस्था में चौमहला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी गंगधार निवासी आदिल खा को चौमहला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाई में थाना प्रभारी कल्याण सिंह सहायक उप निरीक्षक रूपसिंह जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राकेश कुमार, रघुनाथ व कैलाशचन्द शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+