रणजीत सिंह ढोली हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
चूरू, 1 जनवरी। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ पुलिस थाना इलाके के रणजीत सिंह ढोली हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पूरे मामले को आत्महत्या का रूप में देने की कोशिश की गई। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह अपने प्रेमी को बचाते हुए खुद को हत्या का दोषी बताने लगी। पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी सरोज और उसके प्रेमी सुरेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण रणजीत उससे अक्सर झगड़ा किया करता था। 27 दिसम्बर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सरोज ने अपने प्रेमी सुरेंद्र जाट को घर बुला लिया और फिर दोनो ने रणजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सुरेंद्र फरार हो गया और पत्नी ने पति की खुदकुशी की झूठी कहानी गढ़ दी।
बता दें कि भवरसिंह ढोली निवासी बीरमसर ने मंगलवार को रतनगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी भाभी ने उसके भाई रणजीत की हत्या की है। दोनों पति-पत्नी का पिछले एक साल से आपस में लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। भवरसिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला कई दिनों से समझाने के बाद भी ससुराल नहीं आई थी।
अचानक 10-15 दिन पहले वापस आई। मंगलवार शाम को करीब 8 बजे रणजीत भी गाड़ी लेकर गांव आया था। रात करीब 2 बजे एक अनजान गाड़ी रणजीत के घर के बाहर 15 से 20 मिनट तक खड़ी हुई। उसने आरोप लगाया कि सुबह करीब 4 बजे सरोज ने रणजीत का शव फांसी से उतारकर चारपाई पर लेटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications