Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sheo Election Result 2023: राजस्‍थान चुनाव की VIP सीट शिव, रविंद्र भाटी ने जीतकर चौंकाया

Sheo seat Election Result 2023 ravindra singh bhati: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा के बागी व निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी चुनाव जीते गए हैं। रविंद्र सिंह भाटी ने 79495 वोट हासिल किए थे जबकि इनके सामने निर्दलीय फतेहखान को 75545 वोट मिले। कांग्रेस के आमीन खान तीसरे स्‍थान पर रहे। इनको 55264 वोट मिले। रविंद्र सिंह भाटी की जीत का अंतर 3950 वोट रहा।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में शिव सबसे हॉट सीट है। यहां पर भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवारों और बागियों के बीच पंचकोणीय मुकाबला है। बॉर्डर इलाके में मुस्लिम बाहुल्‍य सीट के हॉट सीट पर पंचकोणीय मुकाबले दिग्‍गज कांग्रेस नेता और 5 बार विधायक रह चुके अमीन खां भी इसमें फंसते नजर आ रहे हैं।

Sheo Election Result 2023

84 साल के अमीन खां ने पांच चुनाव जीतने के अलावा चार चुनाव हार चुके हैं। अब 10वीं बार चुनाव मैदान में हैं। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के अलावा भारत की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट शिव में नौ प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

शिव विधानसभा सीट पर प्रत्‍याशी

1. अमीन खां, कांग्रेस
2. फतेहखान, कांग्रेस के बागी
3. स्‍वरूप सिंह खारा, भाजपा
4. रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा के बागी
5. जालम सिंह रावलोत, आरएलपी

शिव विधानसभा क्षेत्र में वोटर

मुस्लिम - 80000
राजपूत- 60000
मेघवाल - 35000
मूल ओबीसी- 60000
जाट-30000

शिव विधायक बनने की राह आसान नहीं

साल 2023 में शिव विधानसभा क्षेत्र का विधायक बनना आसान नहीं, क्‍योंकि कांग्रेस ने 84 साल की उम्र में अमीन खां को दसवीं बार टिकट दिया तो जिलाध्‍यक्ष फतेहखान ने बगावत कर दी और निर्दलीय मैदान में उतर गए। भाजपा ने शिव सीट पर जिलाध्‍यक्ष स्‍वरूप सिंह खारा को टिकट दिया तो एक सप्‍ताह पहले ही भाजपा में आए जय नारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय के पूर्व अध्‍यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने भी पर्चा भर दिया। पांचवें मजबूत प्रत्‍याशी के रूप में जालम सिंह रावलोत हैं, जो साल 2003 में भाजपा से विधायक रहे थे। इस बार हनुमान बेनीवाल वाली पार्टी आरएलपी से शिव में चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्‍थान की हॉट सीटों का चुनाव परिणाम

Sardarpura Election Result 2023: सीएम अशोक गहलोत का रिजल्‍ट, राजस्‍थान चुनाव की VIP सीट सरदारपुरा के क्‍या हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+