Sardarpura Election Result 2023: राजस्थान में सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत लगातार छठी बार जीते
Sardarpura Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव जीत गए हैं। यहां से गहलोत की छठी जीत है।
सरदारपुरा सीट पर साल 2023 के चुनाव में अशोक गहलोत ने 96859 मत हासिल किए जबकि यहां भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ को 70463 वोट मिले। जीत का अंतर 26396 वोट रहा।

जोधपुर जिले में क्रमांक नंबर 127 वाली सीट सरदारपुरा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हॉट सीटों में से एक है। सरदारपुरा सीएम अशोक गहलोत का निर्वाचन क्षेत्र है। इस पर अशोक गहलोत व शंभुसिंह खेतसर कई चुनाव लड़ चुके हैं। हर बार अशोक गहलोत ने जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा ने शंभुसिंह की बजाय डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ पर दांव लगाया।

गजेंद्र सिंह शेखावत के करीबी हैं महेंद्र सिंह राठौड़
डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा से ही पहले ही राठौड़ ने भाजपा ज्वाइन की थी। सरदारपुरा सीटों पर राजपूत वोटों को साधकर अशोक गहलोत को टक्कर देने के लिए भाजपा ने राठौड़ पर दांव लगाया था। ये केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के करीबी हैं।

राजपूत-माली निर्णायक भूमिका में
सरदारपुरा सीट पर राजपूतों के साथ-साथ माली वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं। 1998 में कांग्रेस को बहुमत मिला। सीएम अशोक गहलोत को बनाया गया, मगर तब वे विधायक नहीं थे। उस समय सरदारपुरा सीट अशोक गहलोत के मानसिंह देवड़ा ने छोड़ी। 1998 से लेकर अब तक इस सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत को कोई हरा नहीं पाया।
सरदारपुरा सीट का विधानसभा चुनाव 2018
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारपुरा सीट पर कांग्रेस के अशोक गहलोत के सामने भाजपा के शंभू सिंह खेतसर थे, जिनको अशोक गहलोत ने 45 हजार 597 वोटों से हरा दिया था। अशोक गहलोत को कुल 97 हजार 081 वोट मिले थे। जबकि खेतसर को 51 हजार 484 वोट हासिल हुए।
तीन बार सीएम बन चुके सीएम अशोक गहलोत
सरदारपुरा सीट अशोक गहलोत का गढ़ मानी जाती है। यहां से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के सीएम बन चुके हैं। साल 1998, 2008 व 2018 अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की VIP सीटों का रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications