Rajasthan Chunav: राजस्थान चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी शिव, पंचकोणीय मुकाबले में फंसे 5 बार के MLA
Rajasthan Election: बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा चुनाव 2023 (Sheo Assembly Election 2023) के मैदान में पांच बार के एमएलए कांग्रेस के अमीन खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
Sheo Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। इस बार 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। सीएम अशोक गहलोत की सरदारपुरा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की झालरापाटन, पूर्व डिप्टी सचिन पायलट की टोंक सीट के चुनाव परिणाम पर हर किसी की नजर है। इनके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित विधानसभा सीट भी राजस्थान चुनाव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बॉर्डर इलाके में मुस्लिम बाहुल्य सीट के हॉट सीट बनने की वजह यह है कि यहां पर पंचकोणीय मुकाबला बन गया है। दिग्गज कांग्रेस नेता और 5 बार विधायक रह चुके अमीन खां भी इसमें फंसते नजर आ रहे हैं।

84 साल के अमीन खां ने पांच चुनाव जीतने के अलावा चार चुनाव हार चुके हैं। अब 10वीं बार चुनाव मैदान में हैं। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के अलावा भारत की दूसरी सबसे बड़ी विधानसभा सीट शिव में नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
राजस्थान चुनाव 2023 में शिव विधानसभा के क्षेत्र के सियासी समीकरण ऐसे बने हैं कि नौ उम्मीदवारों में से पांच के बीच सीधी टक्कर लग रही है। ऐसे में इस बार के पूरे राजस्थान चुनाव में इकलौती शिव सीट पर दो मुस्लिम व तीन राजपूत उम्मीदवारों के बीच पंचकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।
शिव विधानसभा सीट पर प्रत्याशी
1. अमीन खां, कांग्रेस
2. फतेहखान, कांग्रेस के बागी
3. स्वरूप सिंह खारा, भाजपा
4. रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा के बागी
5. जालम सिंह रावलोत, आरएलपी
शिव विधानसभा क्षेत्र में वोटर
मुस्लिम - 80000
राजपूत- 60000
मेघवाल - 35000
मूल ओबीसी- 60000
जाट-30000
शिव विधानसभा चुनाव 2018
कुल वोट पड़े-2,04,476
मतदान प्रतिशत- 80.45 प्रतिशत
अमीन खां-84338
खंगार सोढ़ा-60,784
जीत का अंतर-23,554
शिव विधायक बनने की राह आसान नहीं
साल 2023 में शिव विधानसभा क्षेत्र का विधायक बनना आसान नहीं, क्योंकि कांग्रेस ने 84 साल की उम्र में अमीन खां को दसवीं बार टिकट दिया तो जिलाध्यक्ष फतेहखान ने बगावत कर दी और निर्दलीय मैदान में उतर गए।
भाजपा ने शिव सीट पर जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया तो एक सप्ताह पहले ही भाजपा में आए जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने भी पर्चा भर दिया।
पांचवें मजबूत प्रत्याशी के रूप में जालम सिंह रावलोत हैं, जो साल 2003 में भाजपा से विधायक रहे थे। इस बार हनुमान बेनीवाल वाली पार्टी आरएलपी से शिव में चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications