शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी का जैसलमेर के मोहनगढ़ में अंतिम संस्कार, शवयात्रा में हजारों लोग हुए शामिल

जैसलमेर। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए नायक राजेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में किया गया। भारतीय सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवान नायक राजेन्द्र सिंह भाटी का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान से दोपहर पौने बाहर बजे किया गया। उनके भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।

shahid Rajendra Singh funeral in Mohangarh Jaisalmer

सुबह जैसलमेर के एयरफोर्स स्टेशन से उनका पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ मोहनगढ़ ले जाया गया। सुबह एयरफोर्स स्टेशन से शहर में दाखिल होते ही हजारों शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर राजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। गौरतलब है कि शहीद राजेंद्र सिंह का पार्थिव शव रविवार देर शाम वायुसेना के विषेश विमान से जैसलमेर के वायु सैनिक हवाई अड्डे पहुंचा था, जहां पर सैनिक सम्मान के साथ सेना व वायु सेना के अधिकारियों व जवानों ने शव को रिसीव किया था।

शहीद राजेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में सेना व वायु सेना के अधिकारियों के अलावा केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक रूपाराम मेघवाल, राजस्थान के केबीनेट मंत्री व पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, जिला कलेक्टर नामित मेहता, पुलिस अधीक्षक किरण कंग समेत अन्य कई जनप्रतिनिधि, राजनेता व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

shahid Rajendra Singh funeral in Mohangarh Jaisalmer

गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले के बटोत में करीब 10 घंटे तक चले 'ऑपरेशन त्रिशक्ति' में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकी मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान ही जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र निवासी राजेन्द्रसिंह शहीद हो गए थे। शहीद के पिता सांवल सिंह सत्ता भी सेना में सेवाएं दे चुके थे। परिवार में दो छोटे भाई, पत्नी व दो वर्षीय बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+