शहीद कुलदीप सिंह राव की चिता के सामने खड़ी वीरांगना बिलखते हुए बोलीं-'I Love You Kuldeep', देखें VIDEO
झुंझुनूं, 12 दिसम्बर। भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर शहीद कुलदीप सिंह राव की अंतिम विदाई में वीरांगना की खामोशी ऐसी टूटी कि हर किसी की आंखें नम हो गई। सामने चिता थी और शहीद कुलदीप सिंह राव को विदाई देने का अंतिम पल आया तो वीरांगना यश्विनी ने अपने प्यार का इजहार किया और बोलीं-'आई लव यू कुलदीप'
Recommended Video

शहीद कुलदीप सिंह राव, घरड़ाना खुद, सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान
तमिलनाडु के कुन्नूर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के साथ हुए कुलदीप सिंह राव का शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद कुलदीप सिंह रावत मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके के घरड़ाना खुर्द के रहने वाले थे।

40 किमी रास्ते में पुष्पवर्षा
सुबह शहीद की पार्थिव देह शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर पहुंची और यहां से 40 किलोमीटर दूर पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द लाई गई। रास्ते में जगह-जगह लोग कतार में खड़े मिले और शहीद पर पुष्प वर्षा करते रहे।

दो साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि झुंझुनूं के कुलदीप सिंह राव और मेरठ की यश्विनी की शादी दो साल पहले हुई थी। शहीद कुलदीप की पार्थिव देह के साथ यश्विनी भी घरड़ाना पहुंची थी। वह पूरे रास्ते में शहीद पति कुलदीप की तस्वीर सीने से लगाए थी। वीरांगना ने ही शहीद कुलदीप की चिता को मुखााग्नि दी।

परिवार से तीसरे फौजी
कुलदीप अपने परिवार से तीसरे फौजी थे। इनके पिता रणधीर सिंह भारतीय वायुसेना सेना रिटायर हो चुके हैं। बहन अभिता नेवी के कोस्ट गार्ड में कमांडेंट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। अभिता भी शहीद की पार्थिव देह के साथ आई थी। वह वर्दी में थीं।
अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा स्मारक
शहीद कुलदीप सिंह राव की अंत्येष्टि गांव के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने चौक में की गई। यहीं पर ग्राम पंचायत सिंघाना की ओर से शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सिंघाना पंचायत समिति की ओर से दस लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
परिवार वर्तमान में जयपुर रह रहा
कुलदीप अपने परिवार से तीसरे शख्स थे, जिन्होंने भारतीय वायुसेना ज्वाइन की। पिता रणधीर सिंह राव नेवी अधिकारी पद से रिटायर हो चुके हैं। उनकी बहन भी इंडियन नेवी में है। इनका परिवार वर्तमान में जयपुर रहा है।

शहीद कुलदीप सिंह राव की जीवनी
बता दें कि झुंझनू जिले के चिड़ावा इलाके के गांव घरडाना खुर्द निवासी कुलदीप सिंह इकलौते बेटे थे। साल 2013 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। मुंबई में ही बीएससी-आईटी की पढ़ाई की थी। 19 नवंबर 2019 को उनकी शादी मेरठ की यस्विनी ढाका के साथ हुई। बहन अभीता इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत है। मां कमला देवी गृहिणी है।

हैलिकॉप्टर हादसे में ये हुए शहीद
1. CDS बिपिन रावत
2. रावत की पत्नी मधुलिका
3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
4. लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
5. विंग कमांडर पीएस चौहान
6. स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह
7. जेडब्ल्यूओ दास
8. जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए
9. नायक गुरसेवक सिंह
10. नायक जितेंद्र कुमार
11. लांस नायक विवेक कुमार
12. लांस नायक साई तेजा
13. हवलदार सतपाल












Click it and Unblock the Notifications