'हर तरफ खून ही खून होगा', जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

Jaipur Hospitals Bomb Threats: एक दिन पहले गुरुग्राम में एंबियंस और नोएडा के DLF मॉल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद अब रविवार को जयपुर के कई अस्पतालों को ऐसे ही ईमेल मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

रविवार (18 अगस्त) को जयपुर के कई अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिन अस्पतालों को बम की धमकी मिली उनमें सीके बिरला अस्पताल और मोनीलेक अस्पताल शामिल हैं। धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे मिला।

Jaipur Bomb Threats

ईमेल में बताया कहां रखा है बम?

पुलिस अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते की टीमें अस्पतालों में जांच के लिए मौके पर हैं। जानकारी के अनुसार ईमेल में भेजने वाले ने दावा किया कि अस्पताल के बिस्तरों और बाथरूम में बम रखे गए हैं। मेल करने वाले ने खुद की पहचान लक्खा आतंकवादी चिंग और कल्टिस्ट बताई है।

'हर तरफ खून ही खून होगा'

ईमेल में बम रखने की जगह के साथ लिखा है कि "अस्पताल में मौजूद सभी लोग मारे जाएंगे, हर तरफ खून ही खून होगा, तुम सभी लोग मौत के लायक हो।"

इस ईमेल के बाद अस्पतालों के आउटडोर को खाली करवा दिया गया है। इसके अलावा लगातार सर्चिंग टीम बम की तलाश कर रही है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर है। जहां डॉग स्कवाड, बम निरोधक दस्ता और एटीएस की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

एक ही आईपी एड्रेस से भेजा मेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनीलेक और सी के बिरला हॉस्पिटल को धमकी भरा ईमेल एक ही वक्त पर मिला है। साथ ही दोनों ईमेल भेजने वाले का एक ही आईपी एड्रेस होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि ईमेल भेजने वाला कौन हैं? वहीं अभी तक जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+