राजस्थान : मोबाइल में गाना बजते ही हुआ ब्लास्ट, 7 साल के बच्चे को गंवानी पड़ी अंगुलियां

Bundi News, बूंदी। पिछले कुछ समय से राजस्थान में मोबाइल फोन में ब्लास्ट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन मोबाइल में ब्लास्ट होने की वजह से किसी नाम किसी की जिंदगी जोखिम में पड़ रही है। ताजा मामला बूंदी जिले के धारदड़ी का है। यहां पर सात वर्षीय बालक के हाथ में मोबाइल फट गया, जिससे उसके ​हाथ की अंगुलियां पूरी तरह से खत्म हो गई, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। घायल मासूम को परिजन बूंदी के ट्रोमा सेंटर में लेकर आए, जहां से उसे गंभीर हालत में कोटा रैफर करना पड़ा है।

Seven year old Boy Injured in Jio Mobile Phone Blast AT Bundi Rajasthan

जानकारी के अनुसार धारदड़ी निवासी कुलदीप के पिता को सरकार की मोबाइल फोन योजना के तहत मोबाइल मिला था। गुरुवार को कुलदीप ने वो मोबाइल गाना सुनने के लिए हाथ में लिया। जैसे ही उसने गाना चलाया उसी दौरान मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट हुआ। मोबाइल की बैटरी फट गई थी, जिसकी वजह से कुलदीप के दोनों हाथों में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। चिकित्सकों के अनुसार कुलदीप के हाथ की सर्जरी होगी, मगर उसके हाथ की अंगुलियां खत्म हो चुकी है, जो वापस लगना मुश्किल है। राजस्थान में मोबाइल ब्लास्ट के हादसे बूंदी से पहले भी हो चुके हैं। आईए डालते हैं कुछ Blast in Mobile के हादसों पर नजर

चलती गाड़ी में मोबाइल फटा, व्यापारी झुलसा

चलती गाड़ी में मोबाइल फटा, व्यापारी झुलसा

यह मामला दौसा में आगरा रोड का है। व्यापारी गिर्राज गुप्ता गाड़ी में सवार होकर घर से निकला था। उसका अपना स्मार्ट फोन गाड़ी में ही सीट पर रखा हुआ था। चलती गाड़ी में अचानक ब्लास्ट हुआ। एकबारगी तो कुछ समझ नहीं आया। बाद में मोबाइल फोन से उठता धुआं देख पता चला कि ब्लास्ट उसी में हुआ था। व्यापारी भी झुलस गया था हालांकि उसी समय तत्परता दिखाते हुए वह गाड़ी से नीचे उतर गया। मोबाइल में हुए ब्लास्ट से गाड़ी का शीशा भी टूटा गया।

मोबाइल पास में रखकर सोया, रात ढाई बजे ब्लास्ट के बाद मौत

मोबाइल पास में रखकर सोया, रात ढाई बजे ब्लास्ट के बाद मौत

दूसरा मामला राजस्थान के चितौड़गढ़ का है। यहां 60 वर्षीय किशोर सिंह बीती रात सोया तो मोबाइल तकिए के पास रख लिया। रात करीब ढाई बजे अचानक ब्लास्ट से किशोर की नींद टूटी। देखते ही देखते किशोर के कपड़ों व बिस्तर ने आग पकड़ ली। परिजन किशोर को झुलसी हुई हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ससुराल में फटा मोबाइल, दामाद की मौत

ससुराल में फटा मोबाइल, दामाद की मौत

तीसरा मामला सीकर जिले के गांव श्यामपुरा का है। नागौर की नावां तहसील के गांव लिचाना निवासी हरदेव गुर्जर इसी साल रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल गांव श्यामपुरा आया था। हरदेव ने अपना मोबाइल चार्जर पर लगाया। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और मोबाइल व चार्जर में करंट दौड़ गया। उसकी चपेट में आने से हरदेव घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+