Lok Sabha Election: राजसमंद में कांग्रेस का हो गया खेला...! अब दूसरा कौन ?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों में जो कुछ कांग्रेस के हाथ के साथ हुआ वह किसी ने सोचा भी नहीं था, सैकड़ों ने पार्टी बदल कर कमल का दामन थाम लिया, तो घोषित प्रत्याशियों ने ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया।

राजसमंद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत के इनकार करने के बाद अब कई नेता टिकट को लेकर सक्रिय हो गए है।

search-for-faces-begins-after-sudarshan-singh-refuses-to-join-congress-from-rajsamand

आज राजसमंद सीट के लिए कार्तिक चौधरी के समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले और टिकट देने की मांग उठाई ।

कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने की बात के बाद कांग्रेस के पैनल में चल रहे कार्तिक चौधरी के समर्थकों ने आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास के बाहर मिले और राजसमंद लोकसभा सीट के लिए कार्तिक चौधरी के टिकट की मांग की।

राजसमंद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत के चुनाव नहीं लड़ने की बात स्वयं घोषित प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने कही एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी पत्र लिखा।

इस घटनाक्रम के बाद आज राजसमंद कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के लिए कांग्रेस पार्टी के पैनल में राजसमंद लोकसभा सीट के टिकट की मांग करने वाले कार्तिक चौधरी के समर्थकों ने आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास के बाहर टिकट की मांग को लेकर समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके समर्थकों ने बताया कि कार्तिक चौधरी विगत 10 वर्षों से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में आम जनता के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहते हैं एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाते वहीं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+