सपना चौधरी को देखते ही बेकाबू हो गई भीड़, संचाल​क दिलाते रहे भोले बाबा की कसम, देखें VIDEO

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को देखते ही उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए। सपना के ठुमकों से पहले पुलिस को भीड़ पर लाठी भांजनी पड़ीं।

प्रतापगढ़ के शिवरात्रि मेले में आई थीं सपना चौधरी

प्रतापगढ़ के शिवरात्रि मेले में आई थीं सपना चौधरी

दरअसल, हुआ यूं कि प्रतापगढ़ नगर परिषद की ओर से अटल रंगमंच में महाशिवरात्रि मेले में जानी-मानी डांसर सपना चौधरी का भी कार्यक्रम रखा था। सपना के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ बेरिकेड्स तोड़कर मंच के पास पहुंचने लगी। इस दौरान पुलिस और कार्यक्रम के आयोजकों के हाथ पांव फूल गए।

Recommended Video

    सपना चौधरी के स्टेज पर आते ही भीड़ बेकाबू हुई, पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें वीडियो
    अफरा तफरी मच गई और कुर्सियां टूट गईं

    अफरा तफरी मच गई और कुर्सियां टूट गईं

    कार्यक्रम के दौरान प्रतापगढ़ एसपी पूजा अवाना समेत पूरे पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात थे। पुलिस बल लोगों को रोकने की लगातार कोशिश करता रहा। लोगों के शांत होने के बाद जाकर कहीं सपना चौधरी ने डांस शुरू किया। भीड़ को बेकाबू होते देख संचालक भीड़ को अनुशासन में रहने के लिए बार-बार मंच से कहते रहे। यह पहली बार था जब मेले में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और कुर्सियां टूट गईं।

     भोले बाबा की कसम दिलाते रहे

    भोले बाबा की कसम दिलाते रहे

    भीड़ को बेकाबू होते देख संचालक भीड़ को अनुशासन में रहने के लिए बार-बार भोले बाबा की कसम दिलाते रहे। सपना के मंच पर आने के बाद रात साढ़े ग्यारह बजे भीड़ फिर बेकाबू हो गई। इस बार पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुर्सियां टूट गईं। पुलिस देर रात तक नियंत्रण कोशिश कर रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+