Rajasthan News: कोर्ट में जज के सामने पिस्‍टल लेकर पहुंचा सलमान, बोला-'मैं सरेंडर करना चाहता हूं'

Rajasthan News: राजस्‍थान के प्रतापगढ़ की अनुसूचित जाति/जनजाति कोर्ट में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब सलमान नाम का एक युवक पिस्‍टल लेकर जज के सामने पहुंच गया और कहने लगा कि वह सरेंडर करना चाहता है। युवक को प्रतापगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तब हर किसी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ एससी/एसटी कोर्ट में जज योगेश यादव केस की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक कोर्ट में रूम में पहुंचे और उसके हाथ में पिस्‍टल थी, जिसे उसने जज के सामने रखते हुए कहा कि वह कोर्ट में सरेंडर करने आया है।

SC ST court Pratapgarh Rajasthan

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने बताया कि उसे डर लग रहा था कि पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दे। इसलिए उसने जज के सामने सरेंडर कर दिया। उसका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था।

प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि 28 वर्षीय सलमान मालवा कॉलोनी का रहने वाला है। यह कच्ची बस्ती में मांस-मछली बेचता है। रविवार को एक अन्य मछली विक्रेता मोहम्मद कुरैशी से सलमान का झगड़ा हो गया था। तब सलमान ने कुरैशी को डराने के लिए पिस्‍टल से हवाई फायर किया था।

हवाई फायर करने के बाद सलमान मौके से भाग गया था। फिर उसे डर सताने लगा कि कुरैशी उसकी शिकायत करेगा और पुलिस सलमान का एनकाउंटर कर देगी। इसलिए अच्‍छा है कि कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दे।

जब सलमान ने जज के सामने पिस्‍टल रखी तो जज ने उससे पूछा कि पूरा मामला क्‍या है? सलमान ने जज को बताया कि पड़ोसी दुकानदार से उसका कोई धंधे का मसला है। सामने वाले ने धमकी दी है कि वह उसे जान से मार देगा। अगर वह हवाई फायर नहीं करता तो वह दुकानदार उसे मार देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+