सलीम खान के इंटरव्यू पर आग बबूला बिश्नोई समाज, कहा-'जब सलमान निर्दोष तो डर काहे रहे हो, झूठे हो'
Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलीम खान का इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में सलीम खान ने काला हिरण के शिकार मामले में खुलकर बात की थी। वहीं, अब सलीम खान के इस इंटरव्यू के बाद बिश्नोई समाज आग बबूला हो गया। कहा कि जब उनके बेटे ने शिकार नहीं किया तो डर काहे रहे हो।
दरअसल, सलीम खान ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान ने किसी जानवर को नहीं मारा है। हम इसपर यकीन नहीं करते हैं। मैंने सलमान से पूछा कि ये सब किसने किया है तो उन्होंने कहा कि वो वहां मौके पर मौजूद थे ही नहीं। कहा कि जब घटना हुई तब वो कार में भी नहीं था वो मुझसे कभी भी झूठ नहीं बोलता।

इतना ही नहीं,सलीम खान ने कहा था कि हम तो बंदूक का भी इस्तेमाल नहीं करते। सलीम खान के इस इंटरव्यू ने इस बात को साफ कर दिया कि काले हिरण के शिकार के वक्त सलमान खान घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। सलीम खान ने कहा कि उसको जानवरों को मारने का शौक नहीं है। वो तो जानवरों से प्यार करता है।
सलीम खान के इस बयान पर बिश्नोई समाज भड़का हुआ है और इस दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान के बयान के विरोध में बिश्नोई समाज के लोग 25 अक्टूबर को अलग-अलग जगहों पर एकत्र हुए। जोधपुर जिले के काकानी में सलमान का पुतला जलाकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। इन सभाओं में सलमान को फांसी दिए जाने की मांग की।
बिश्नोई समुदाय के एक सदस्य ने सलीम खान के अपने बेटे की बेगुनाही के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, "अगर सलमान ने शिकार नहीं किया, तो वह यहां क्यों था?" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिश्नोई बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते। 26 वर्ष पहले जब मुकदमा दर्ज करवाया, तब बिश्नोई समाज के तत्कालीन विधायक सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।
बिश्नोई समाज ने सलमान खान से माफ़ी मांगने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सलमान माफ़ी नहीं मांगते हैं तो सनातन हिंदू समाज सलमान और सलीम खान दोनों के खिलाफ़ आंदोलन शुरू करेगा। बिश्नोई समाज हिरण शिकार मामले में न्याय पाने के लिए दृढ़ संकल्प है। बता दें, सलीम खान के बयान से समुदाय को गहरा दुख पहुंचा है और न्याय मिलने तक वे विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई पर कही ये बात
बिश्नोई समुदाय ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हमारे समाज का है और पशु संरक्षण पर केंद्रित 29 नियमों का पालन करता है। समुदाय इन कारणों की वकालत करने में उनके प्रयासों का समर्थन करता है। वहीं, सलमान खान से जुड़े हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय न्याय की मांग को लेकर अडिग है।












Click it and Unblock the Notifications