राजस्थान: भरतपुर में खनन रोकने की मांग को लेकर साधु ने खुद को लगाई आग, DC ने कहा - हालत अब स्थिर
भरतपुर, 21 जुलाई: राजस्थान के भरतपुर जिले में पहाड़ियों से खनन बंद कराने की मांग को लेकर बुधवार को विजय दास नाम के एक साधु ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने साधु को पकड़कर आग बुझाई और फिर जिला में भर्ती कराया है। साधु विजय दास की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बता दें, डीग उपखंड के खोह थाना इलाके में पसोपा गांव के पास डेढ़ साल से खनन बंद कराने की मांग को लेकर साधुओं का आंदोलन जारी है।

भरतपुर डीसी आलोक रंजन ने बताया कि डीग में साधु विजय दास (जिन्होंने खुद को आग लगा ली) की हालत अब स्थिर हैं। साधुओं ने अपना विरोध (पत्थर खनन पर) समाप्त कर दिया है। राज्य सरकार अगले 15 दिनों में इसे वन क्षेत्र घोषित करने के लिए एक अधिसूचना जारी करेगी।
बता दें, राजस्थान के भरतपुर में अवैध खनन को रोकने के लिए पसोपा गांव में संत बाबा विजय दास ने बुधवार को खुद को आग लगी ली। खुद को आग के हवाले करने के बाद विजय दास राधे-राधे कहते हुए दौड़ने लगे। जब तक पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई, तब तक वो 80 फीसदी झुलस चुके थे। पुलिस ने उन्हें भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। बाबा के आग लगाने के बाद राजस्थान के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि संत जिन खानों को बंद करने की मांग कर रहे हैं, वे लीगल हैं। उसके बावजूद भी उनकी लीज शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications