Sachin Pilot कांग्रेस में ही रहेंगे, नहीं बनाएंगे अपनी अलग पार्टी- सूत्र
सचिन पायलट के कांग्रेस छोड़कर अपनी दूसरी पार्टी बनाने की खबरों के बीच अब ये दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट कांग्रेस में बने रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे।

Sachin Pilot New Party: सचिन पायलट को लेकर कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। मंगलवार को सुबह से ये दावा किया जा रहा था कि 11 जून को अपने पिता की पुण्यतिथि के दिन सचिन पायलट अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। हालांकि सचिन पायलट के करीबियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाने का सचिन पायलट का कोई इदारा नहीं है।
सचिन पायलट नहीं बनाएंगे अपनी अलग पार्टी
न्यूज 9 की खबर के अनुसार जबलपुर में मां शारदा देवी के दर्शन और उनकी पूजा अर्चना के बाद पायलट दिल्ली में ही हैं। पायलट अभी किसी से मिलजुल भी नहीं रहे हैं। दावा किया गया कि सचिन पायलट कोई अलग पार्टी नहीं बना रहे हैं ये तय है। पायलट कांग्रेस में ही रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे।
पिता की पुण्यतिथि पर करेंगे श्रृद्धांजलि सभा
बता दें कुछ दिनों पहले भी सचिन पायलट ने जो कहा था वो ही फिर दोहराया कि उनकी रग-रग में कांग्रेस है उनके खून में कांग्रेस है। पायलट के सूत्रों के अनुसार 11 जून को अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर सचिन पायलट जयपुर में एक रैली करने वाले है। राजस्थान के दौसा में सचिन पायल पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रंद्धांजलि सभा करने वाले हैं।
सुबह से सचिन के अगल पार्टी बनाने की लगाई जा रही थी अटकलें
बता दें मंगलवार को ये खबरें आई थी कि राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले हैं। उनकी नई पार्टी का नाम प्रगतिशील कांग्रेस या दूसरी पार्टी का नाम राज जन संघर्ष हो सकता है। इन दोनों नामों के लिए उन्होंने चुनाव आयेाग में आवेदन भी कर दिया है।। हालांकि सचिन पायलट के करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सचिन पायलट जल्द ही राजस्थान में दौरा शुरू करने वाले हैं उनका ये दौरा राजस्थान मारवाड़ से शुरू हो सकता है।
अशोक गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट ने खोला हुई मोर्चा
बता दें 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधायक सचिन पायलट में अनबन चल रही है। वहीं सचिन पायलट लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेर रहे हैं। सचिन ने अभी कुछ दिन पहले ही जन संघर्ष यात्रा भी निकाल थी। याद रहे इसी साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हें ऐसे में सीएम गहलोत किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चहाते हैं। इसलिए कांग्रेस सचिन पायलट को नाराज नहीं होने देगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications