Sachin Pilot Net Worth 2023: तलाकशुदा सचिन पायलट कितने करोड़ के मालिक? 5 साल में इतनी बढ़ी कुल संपत्ति

Sachin Pilot Divorce: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टोंक से कांग्रेस प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन भरने वाले सचिन पायलट ने Affidavit में खुद को तलाकशुदा व 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक बताया है।

Sachin Pilot Talaq And Net Worth 2023: राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम रहे सचिन पायलट के टोंक विधानसभा चुनाव 2023 के शपथपत्र ने दो खुलासे किए हैं। एक तो ये कि सचिन पायलट की कुल संपत्ति पांच साल में दोगुनी हो गई और दूसरा पता चला है कि सचिन पायलट तलाकशुदा हैं। पत्‍नी सारा पायलट से अलग हो चुके हैं।

Sachin Pilot Net Worth 2023

सचिन पायलट ने 31 अक्‍टूबर 2023 को टोंक सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। आज तक की खबर के अनुसार सचिन पायलट साल 2023 में कुल 7. 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के शपथ पत्र में सचिन पायलट ने 3.8 करोड़ की संपत्ति बताई थी।

हिंदुस्‍तान लाइव की खबर के अनुसार सचिन पायलट के पास खुद की कार नहीं है। 10 ग्राम सोने की एक चेन व 4 ग्राम सोने की अंगूठी है। सचिन पायलट ने एक करोड़ 26 लाख रुपए उधार दे रखे हैं।

Sachin Pilot Net Worth 2023

टोंक विधानसभा चुनाव 2023 के शपथ में सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा दिखाया है। सचिन पायलट व सारा अब्‍दुल्‍ला का तलाक कब हुआ? इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई। सचिन व सारा ने साल 2004 में प्रेम विवाह किया था। इनके दो बेटे अरहान व विहान हैं, जो सचिन के पास हैं। सारा अब्‍दुल्‍ला जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्‍दुल्‍ला की बेटी व पूर्व सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की बहन हैं। सचिन व सारा के बीच लंदन में पढ़ाई के दौरान दोस्‍ती हुई थी, जो बाद में प्‍यार में बदल गई और साल 2004 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी में सारा के परिवार वाले नहीं आए थे।

Sachin Pilot Net Worth 2023

उल्‍लेखनीय है कि मूल रूप से यूपी के सहारनपुर के रहने वाले सचिन पायलट राजस्‍थान में अपने पिता राजेश पायलट व मां रमा पायलट की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। महज 26 साल की उम्र में दौसा से सांसद चुनकर केंद्र में मंत्री बने। अब टोंक विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2018 में टोंक से सचिन पायलट ने भाजपा के पूर्व मंत्री युनूस खा को 53 हजार वोटों से हराया था।

Sachin Pilot Net Worth 2023

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+