Rajasthan: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कश्मीर से लेकर उपचुनाव पर ऐसे दिया जवाब, Video
Sachin Pilot Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास के बयानों पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने करारा जवाब दिया है।
पायलट ने दो टूक शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में अतिथि देवों भव: की परम्परा रही है। यहां जो भी आता है उसका स्वागत किया जाता है। सबकों अपनी बात रखने का अधिकार है, रखनी भी चाहिए लेकिन मैनें हमेशा मर्यादा पूर्ण और संयमित भाषा का प्रयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।
@SachinPilot का भाजपा को करारा जवाब pic.twitter.com/QaNINo0aKC
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 28, 2024
उधर प्रदेश की 6 विधानभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि हम सभी सीटों पर मजबूत तरीके से तैयारी कर रहे है। कल भी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक ली है और आज भी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को मजबूती दी है।

पायलट ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता एकजुट है, मुझे उम्मीद है कि जो परिणाम लोकसभा चुनावों में आए है उनकों देखकर लग रहा है कि हवां कांग्रेस की आने वाली है और भाजपा का जाना तय है। 6 की 6 सीटों पर हम लोग जितकर आएंगे।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भाजपा के 10 सवालों पर सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि गठबंधन हमने जम्मू कश्मीर की भलाई के लिए किया है। वहां पर हालात बने हुए, लोगों के साथ जो हत्याचार हो रहे है, विकास में बाधा बनी हुई।
केंद्र सरकार दिल्ली से बैठक शासन कर रही थी, लोगों को जमुरियत में विश्वास हो,इसके लिए हमने गठबंधन किया है। गठबंधन हमने किया है इंडिया अलाइंस का, कोई नया गठबंधन नहीं है।
इंडिया अलाइंस का गठबंधन लोकसभा चुनावों से पहले किया था, वहां लोकसभा नहीं था। लेकिन भाजपा ने जो गठबंधन किया था पीडीपी के साथ, सरकार में शामिल रहे थे, बाद में उनकों जेल में बंद कर दिया गया था, उनकी कथनी और करनी में बहूत फर्क है। भाजपा बोलती कुछ है और करती कुछ ओर, जनता सबकुछ समझ चुकी है।
देवेंद्र यादव से मुलाकात को लेकर भी पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवेंद्र यादव से जेल के अंदर मिला था, हम लोग मिलकर लड़ाई लड़ेंगे, कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और पॉलिटिकली लड़ाई भी लड़ेंगे।
पायलट ने कहा कि उनकों साजिशपूर्ण तरीके से जानबूझकर फंसाने की कोशिश सरकार कर रही है क्योंकि देवेंद्र यादव मुखर होकर सरकार का विरोध करते थे, चुनौती देते थे। उनकों जानबूझकर अलग-अलग केसों में फंसाया जा रहा है, जनता षड़यंत्र का पर्दा फांस करेगी।












Click it and Unblock the Notifications