Rupinder Singh Kooner: कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर, जो राजस्थान में मंत्री को हराकर बने Karanpur MLA?
Rupinder Singh Kooner MLA Karanpur: राजस्थान के करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रुपिंदर सिंह कुन्नर के रूप में नया विधायक मिल गया है।
8 जनवरी 2024 को करणपुर उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने कुल 94950 और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने 83667 वोट हासिल किए। कुन्नर की जीत का अंतर 11283 रहा।

रुपिंद्र सिंह कुन्नर की जीवनी
- करणपुर विधायक रुपिन्द्र सिंह कुन्नर की उम्र 43 है। ये करणपुर के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे हैं।
- रुपिंद्र सिंह कुन्नर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील के गांव 25 बीबी के रहने वाले हैं।
- रुपिंद्र सिंह कुन्नर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार 923 रुएए का आयकर भरा है।
- रुपिंद्र सिंह कुन्नर की शादी कुशलदीप से हुई है। इन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए अंतिम आयकर विवरणी फाइल में 3 करोड़ 50 लाख 18 हजार 135 रुपए लिखे हैं।
- करणपुर चुनाव शपथ के अनुसार रुपिंद्र सिंह कुन्नर की संपत्तियों का कुल सकल मूल्य 134224530 रुपए है।
पिता के निधन के बाद मिला टिकट
रुपिंदर सिंह कुन्नर के पिता गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे हैं। गुरमीत सिंह मंत्री भी रह चुके थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर को फिर से टिकट दिया था, मगर 25 नवंबर को प्रस्तावित चुनाव से पहले ही इनका निधन हो गया था। इसके चलते करणपुर में 25 नवंबर को चुनाव टाल दिए गए थे। फिर 5 जनवरी को उपचुनाव हुए तो कांग्रेस ने उनके बेटे रुपिंदर सिंह को टिकट दिया।

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
भाजपा ने करणपुर उपचुनाव में सियासी दांव खेला और मतदान से पहले अपने प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया। इधर खबर है कि 8 जनवरी को चुनाव परिणाम आने पर सुरेंद्र पाल सिंह की हार हुई तो इसी दिन शाम को उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस ने कहा-सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं
करणपुर उपचुनाव परिणाम के बाद राजस्थान कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की हार पर भाजपा की ओर निशाना साधा। राजस्थान कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि 'सरकार मंत्री तो बना सकती है, विधायक नहीं'












Click it and Unblock the Notifications