RAS New Date: आरएएस मुख्‍य परीक्षा की नई डेट जारी, तैयारी के लिए 6 माह मिले अतिरिक्‍त

RAS Mains Exam on 20 and 21 July: राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की मुख्‍य परीक्षा 2023 की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 27 व 28 जनवरी को होनी थी।

आरएएस मुख्‍य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्‍यर्थी पिछले कई दिन से जयपुर में आंदोलन कर रहे थे। हाल ही भजन लाल शर्मा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में आरएएस मुख्‍य परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग मान ली गई थी। हालांकि परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की थी।

RAS Exam Date

एनडीटीवी राजस्‍थान के हवाले से खबर है कि अब आरएएस मुख्‍य परीक्षा 20 जुलाई और 21 जुलाई 2024 को आयोजित करवाई जाएगी। आरपीएससी ने चिट्ठी जारी कर कहा कि 27.01.2024 और 28.01.2024 को आयोजित की जाने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 को स्थगित किया जाता है. उक्त परीक्षा अब दिनांक 20.07.2024 और 21.07.2024 को आयोजित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+