RPSC EO RO Exam 2023: विग के नीचे ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर पहुंचे दो अभ्‍यर्थी, ऐसे आए पकड़ में

RPSC Revenue Officer & Executive Officer: राजस्‍थान में विभिन्‍न सेंटरों पर 14 मई को अधिशाषी अधिकारी व राजस्‍व अधिकारी परीक्षा आयोजित की गई।

RPSC EO RO Exam 2023

RPSC Revenue Officer & Executive Officer 2023: राजस्‍थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला 14 मई को आरपीएससी ईओ आरओ एग्जाम में सामने आया है।

आरपीएससी की राजस्‍व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में दो ऐसे अभ्‍यर्थी पकड़े गए हैं, जो विग में ब्‍लूटूथ डिवाइस लगाकर लाए थे।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak: Jaipur में अवैध कोचिंग सेंटर पर चला Bulldozer | वनइंडिया हिंदी #shorts

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीकानेर जिले के गंगाशहर पुलिस थाना इलाके के गांव उदयरामसर के स्‍कूल में परीक्षा केंद्र पर अभ्‍यर्थी महेंद्र ओझा और मनोज कुमार राजस्‍व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी परीक्षा देने पहुंचे थे।

    दोपहर की पारी में हो रही RPSC EO RO Exam में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर पुलिस इस केंद्र पर पहुंची थी। गांव उदयरामसर के सेंटर पर शक के आधार पर दो अभ्‍यर्थी महेंद्र ओझा और मनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    इन पर नकली बालों की विग के नीचे ब्‍लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल की कोशिश करने का आरोप है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। हालांकि गंगाशहर पुलिस ने देर शाम तक मामले में कोई खुलासा नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+