झुंझुनूं के सुल्ताना में डकैती, हथियारबंद बदमाश ले गए 35 लाख का सोना-चांदी और 15 लाख की नकदी

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के सुल्ताना कस्बे में रविवार रात डकैती हो गई। छह हथियारबंद डकैत एक सर्राफा व्यापारी के घर से करीब 35 लाख का सोना-चांदी और 15 लाख की नकदी ले गए। सोमवार सुबह वारदात का पता लगने पर सुल्ताना के लोगों में पुलिस गश्त को लेकर रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने पुलिस से मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग भी की।

छह हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात

छह हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात

जानकारी के अुनसार सुल्ताना कस्बे के बस स्टैण्ड के पास सर्राफा व्यवसायी पवन सोनी का घर है। रविवार रात करीब पौने एक बजे छह ह​थियारबंद बदमाश पवन सोनी के घर में घुसे। चार के हाथों में बंदूक थी। इस दौरान जाग हो जाने पर बदमाशों ने पवन सोनी के परिजनों को रिवाल्वर की नोक पर एक कमरे में बंधक बनाए रखा और करीब 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 15 लाख रुपए की नकदी ले गए।

 पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

सोमवार सुबह सुल्ताना में डकैती की सूचना पर चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मी नारायण सैनी, डीएसपी आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। दोपहर को झुंझुनूं एसपी गौरव यादव भी विशेष टीम के साथ सुल्ताना आए और घटना की जानकारी ली। सीकर से डॉग स्कॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

 सुल्ताना के व्यापारियों में रोष

सुल्ताना के व्यापारियों में रोष

सुल्ताना कस्बे में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर व्यापार मंडल और ग्रामीणों में आक्रोश है। व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष दयानंद वर्मा के नेतृत्व में एसपी गौरव यादव को ज्ञापन भी सौंपा और कस्बे में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की। दोपहर को व्यापारियों ने बलजीत शर्मा के नेतृत्व में सुल्ताना चौकी पहुंच कर चिड़ावा सीआई लक्ष्मी नारायण को भी मामले के खुलासे को लेकर ज्ञापन दिया। सोमवार को कस्बे के समस्त सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+