Rajasthan News: लुटेरी दुल्हन बन मां-बेटी ने कितनों को लूटा ? पुलिस ने लिया हिसाब तो उड़ गए होश

Rajasthan news: राजस्थान में पुलिस के हत्थे एक ऐसा मां-बेटी चढ़ी है कि उनके कारनामें सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस मां-बेटी ने मिलकर शादियों के नाम पर अब तक ना जाने कितनों को लूटा इसका हिसाब पुलिस भी लगा रही है।

राजस्थान के टोंक में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। यह वहीं बेटी है जो मायके में जाने के बाद पति पर ही इल्जाम लगा धमकी देने लगती थी।

robber-bride-in-rajasthan-mother-daughter-robbed-many-people-in-marriage-police-revealed

मां भी बेटी का पक्ष लेकर उल्टे दामाद और रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कह उनका मुंह बंद कर देती थी. जब कोई इसके बाद भी नहीं मानता था तो युवती उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देती थी।

पुलिस की गिरफ्त में आई इस युवती की 5 शादियों के बारे में पता चला है। पुलिस का कहना है कि शादियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी दोनों से पूछताछ जारी है।

अक्सर लोग शादी में 7 जन्मों तक रिश्ता निभाने के लिए अग्नि के फेरे लेते हैं पर यह युवती महज 7 दिन तक ही रिश्ता निभाने में एक्सपर्ट है। उसके बाद घर के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर मायके फरार हो जाती है।

मामला मई 2024 का है। पीड़ित ने 1 अप्रैल को मालपुरा थाने में आरोपी दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

शिकायत के मुताबिक नवंबर 2023 में सांभर लेक निवासी कोमल सोनी से विजय की शादी सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत हुई।

शादी के कुछ ही दिनों बाद कोमल गहने और कैश लेकर फरार हो गई। इधर जब पीड़ित परिवार बहू के मायके पहुंचा तो आरोपी दुल्हन की मां जिसने शादी के एवज में रुपए लिए थे वो भी बदल गई। उसने भी उल्टे मुकदमों में फंसा देने और रेप केस करने की बात कह दी।

मामले की जांच कर रहे ASI रामनारायण गुर्जर ने चौंकाने वाली बात बताई है। पुलिस के मुताबिक सांभर लेक निवासी कोमल और उसकी मां अनुराधा कई शादियां कर लोगों को लूट चुकी हैं। कोमल ने 3 अलग-अलग शादी की है।

एएसआई गुर्जर ने बताया कि कोमल ने 2017 में भीलवाड़ा के लाछेड़ा निवासी अभिषेक सोनी व बाद में नागौर जिले के डेगाना निवासी घनश्याम सोनी को अपना शिकार बनाया था। जबकि मां अनुराधा ने भी दो जगहों पर शादी कर जेवर और कैश लूट लिए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मां-बेटी पहले तो गहने और कैश लेकर फरार हो जाती थीं। जब उनसे पूछा जाता तो उल्टे मुकदमें दर्ज करा देने और रेप केस में फंसा देने की बात कह मामले को रफा-दफा करने के एवज में भी मोटी रकम लेती थीं। पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर रही है। इनसे और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+