Ritu Banawat: कौन है ये MLA ऋतु बनावत, जो पुलिस थाने में ही धरने पर बैठ गईं

Ritu Banawat Dharna: राजस्‍थान के भरतपुर जिले के बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को पुलिस थाने में धरना देना पड़ा है। विधायक के धरने पर बैठने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर ASP बृजेंद्र सिंह भाटी व CO अमर सिंह मीणा थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक ऋतु बनावत ने कोतवाली पुलिस थाने में दोपहर को अपने समर्थकों के साथ धरना दिया है। विधायक का आरोप है कि उनकी गाड़ी का ड्राइवर धर्मवीर अपनी पत्नी के साथ कोतवाली थाने पर वेरीफिकेशन के लिए आया था।

Ritu Banawat MLA

इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एचएम राजेंद्र कुमार ने वेरिफिकेशन करने के लिए रिश्वत के तौर पर कथित रूप से 200 रुपए मांगे। चालक ने रिश्‍वत देने से मना किया तो एचएम और मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को चांटे मारे और धक्का देकर थाने से बाहर निकाल दिया। फिर ड्राइवर ने विधायक को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद विधायक ऋतु बनावत व उनके पति भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल पुलिस थाने आए और चालक के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग रखी। एएसपी व सीआई को भी मौके पर बुलाया। एएसपी ने पुलिस थाने के एचएम राजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। तब मामला विवाद शांत हुआ। मामले की जांच सीओ अमर सिंह को सौंपी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+