दो दुल्हनों ने चुना एक ही दूल्हा, MA पास दुल्हन ने रखी शर्त तो उसकी बहन से भी करनी पड़ी शादी
दुल्हन कांता उर्दू से एमए है। उसकी आठवीं पास छोटी बहन मंदबुद्धि है। कांता अपनी बहन को भी अपने पास रखना चाहती है। इसलिए उसे भी अपने दूल्हे की दुल्हन बना दिया।

राजस्थान के टोंक जिले की निवाई तहसील की सिदड़ा की ढाणी में अनूठी शादी हुई है। दो बहनें एक ही दूल्हे की दुल्हन बनी हैं। वजह भी हर किसी को चौंका देने वाली है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार टोंक जिले के झोपड़ियां के रामप्रसाद मीणा के बेटे हरिओम का रिश्ता सिदड़ा की ढाणी निवासी बाबूलाल मीणा की बेटी कांता के साथ तय हुआ। उर्दू से एमए कांता ने अपनी शादी के लिए हरिओम के सामने शर्त रख दी।

शर्त यह थी कि कांता की छोटी बहन, जो मंदबुद्धि है। आठवीं तक पढ़ी-लिखी है। वह कांता के साथ ही रहना चाहती है। ऐसे में कांता ने हरिओम के सामने यह शर्त रख दी कि उसे कांता के साथ-साथ उसकी छोटी बहन से भी शादी करनी होगी। दोनों बहनों को हरिओम मीणा पति के रूप में स्वीकार है।
पांच मई 2023 को हरिओम की शादी हुई। उसने कांता और उसकी छोटी बहन के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए और दोनों बहन दुल्हन बनकर हरिओम के साथ उसके घर चली गईं। कांता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications