RBSE 10th Result 2023: राजस्थान दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, यहां चेक करें
जयपुर में शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन से शिक्षा मंत्री डा. बीडी कल्ला ने दोपहर एक बजे दसवीं का रिजल्ट जारी किया।

RBSE 10th Result 2023 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने रिजल्ट जारी किया। RBSE 10th Result 2023 जारी होते ही राजस्थान के लाख 66 से ज्यादा बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय हो गया। वहां स्टूडेंट अपना रिजल्ट देख सकते हैं। दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90.49% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्राओं ने फिर बाजी मारी। छात्राओं का परीक्षा परिणाम 91.31% रहा। जबकि छात्रों का परीक्षा परिणाम 89.78% रहा।
ऐसे करें रिजल्ट चैक
पहले शाला दर्पण पोर्टल https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/पर जाएं। कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। कक्षा दस का चयन करें, अपना जिला चुनें और रोल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट देखें और पृष्ठ को डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लें।
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर एक बजे जारी करेगा।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 300 और प्रवेशिका परीक्षा के लिए 6134 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications