Barmer Chunav: रविंद्र सिंह भाटी के क्षेत्र शिव में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, लोग बोले-'अब रवसा की जीत पक्की'
Barmer lok sabha chunav 2024
Ravindra Singh Bhati News: क्या बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव 2024 में रविंद्र सिंह भाटी जीत गए? बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की 36 कौम ने रवसा की झोली वोटों से भर दी? इसका पता 4 जून की मतगणना से चल पाएगा।
फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें बाड़मेर-जैसलमेर सीट भी शामिल है, जहां से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय ताल ठोक रखी है।
यह भी पढ़ें- Barmer Chunav: रविंद्र सिंह भाटी के भाई पर बड़ी पुलिस कार्रवाई, वोटिंग के बीच तुरंत छोड़ना पड़ा जैसलमेर

अपराह्न 3 बजे तक की वोटिंग देख तो ऐसा लग रहा है कि रविंद्र सिंह भाटी को अपने विधानसभा क्षेत्र शिव में खूब वोट मिले हैं, क्योंकि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर शिव क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वोटिंग रविंद्र सिंह भाटी के पक्ष में हुई है।
शिव में तीन बजे तक सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक हो चुका है जबकि तीन घंटे की वोटिंग अभी बाकी है। शाम को धूप का असर कम होने पर वोटिंग बढ़ सकती है। शिव की वोटिंग देख कई लोग कर रहे हैं कि रविंद्र सिंह भाटी 'रवसा' की जीत पक्की है।
बाड़मेर-जैसलमेर में कितना मतदान?
दोपहर 3 बजे तक बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र 59.71 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं जबकि राजस्थान की 13 सीटों में अभी तक 50.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। बाड़मेर लोकसभा सीट के बाड़मेर में 63.18 प्रतिशत, बायतू में 61.70 प्रतिशत, चौहटन में 59.68 प्रतिशत, गुढ़ामालानी में 61.91 प्रतिशत, जैसलमेर में 63.79 प्रतिशत, पचपदरा में 54.40 प्रतिशत और शिव में 63.53 प्रतिशत और सिवाना में 49.33 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
राजस्थान की 13 सीटों पर मतदान प्रतिशत (3 बजे)
अजमेर- 43.28
बांसवाड़ा-60.01
बाड़मेर-59.71
भीलवाड़ा-45.39
चित्तौड़गढ़-51.71
जालोर-सिरोही-49.85
झालावाड़-बारां-56.12
जोधपुर-50
कोटा-54.78
पाली-44.27
राजसमंद-43.94
टोंक-सवाई माधोपुर-42.61
उदयपुर-51.60
कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी?
- 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी मूलरूप से बाड़मेर जिले के गांव दूधोड़ा के रहने वाले हैं।
- रविंद्र सिंह भाटी छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए। एबीवीपी में रहे, मगर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के छात्रसंघ चुनाव में टिकट नहीं मिला तो बागी होकर चुनाव लड़ा और छात्रसंघ अध्यक्ष बने।
- छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र सिंह युवाओं में गहरी पकड़ बनाई और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा ज्वाइन की, मगर विधानसभा चुनाव में बाड़मेर की शिव सीट से टिकट नहीं मिला।
- टिकट नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव में भी रविंद्र सिंह भाटी ने बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत भी गए। अब लोकसभा चुनाव के मैदान में भी निर्दलीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications