Ravindra Bhati: 25 की उम्र में MLA बने रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान CM चुनने से पहले उठाया बड़ा कदम
Ravindra Bhati MLA Sheo Barmer: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आठ निर्दलीय जीते हैं। इनमें भाजपा से बगावत करके बाड़मेर की शिव सीट पर इतिहास रचने वाले रविंद्र सिंह भाटी भी शामिल हैं। 115 सीटें पाकर भाजपा अबकी बार सरकार बनाने जा रहे है। जल्द ही नए सीएम का नाय तय होना है।
इस बीच खबर है कि स्पष्ट बहुमत के बावजूद सात निर्दलीय विधायकों को साधने में भाजपा कामयाब होती दिख रही है। पांच विधायकों से तो संपर्क भी हो गया है जबकि दो से कॉल पर बात नहीं हो पाई।

वापस भाजपा में जाने वाले निर्दलीयों में दो तो ऐसे हैं, जिन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। चुनाव से पहले ये सभी भाजपा में ही थे, टिकट नहीं मिलने के कारण बगावत की थी।
10 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा विधायक दल की बैठक की सूचना अभी तक किसी निर्दलीय को नहीं दी गई है। मीडिया से बातचीत में दो निर्दलीय विधायकों ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ही थे, मगर उन्हें विधायक दल की बैठक में आने का अभी कोई आमंत्रण नहीं मिला।
राज्यसभा चुनाव में कर सकते हैं मतदान
नियमानुसार तो निर्दलीय विधायक कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकता, मगर वह पार्टी को अपना समर्थन दे सकता है। बागी विधायक रविंद्र सिंह भाटी, चंद्रभान आक्या, डॉ. प्रियंका चौधरी, रितु बानावत समेत सात से भाजपा ने सम्पर्क साध लिया। ये विधायक आगामी समय में भाजपा के पक्ष में राज्यसभा चुनाव में मतदान करते दिख सकते हैं।
रविंद्र सिंह भाटी विधायक शिव बाड़मेर
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर जिले की गाडरारोड तहसील के गांव दजोड़ा के शैतान सिंह भाटी के बेटे हैं।रविंद्र सिंह भाटी ने 79 हजार 495 वोट हासिल किए जबिक फतेहखान को 75 हजार 545 वोट मिले। 3950 वोटों से रविंद्र सिंह भाटी चुनाव जीत गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में शिव सीट राजस्थान के सबसे हॉट सीटों में से एक थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications