Raju Theth: सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या से पहले शूटरों को करवाई धार्मिक स्थलों की यात्रा
गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोपी दिनेश उर्फ दीना बारी को हनुमानगढ़ से पकड़ा है।

राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटरों को हथियार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दिनेश उर्फ दीना बारी (21) पुत्र प्रहलाद जाखड़ ने मुहैया करवाए थे। दिनेश को हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से पकड़ा गया है।
सीकर एसपी करण शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा के अहम गुर्गे की दिनेश पुत्र प्रहलाद जाखड़ ने पुलिस पूछताछ में कई राज खोले हैं। राजू ठेहट को मारने वाले शूटरों को हथियार व गाड़ी उसी ने मुहैया करवाए थे।
Recommended Video

सीकर पुलिस की दिनेश से पूछताछ में सबसे खास बात यह पता चला कि राजू ठेहट को मारने के लिए आए शूटर राजू ठेहट के सुरक्षा गार्डों को देखकर घबरा गए थे। ऐसे में शूटरों को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए गैंग ने गोवा, मनाली, तिरूपति, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, शिरडी, उज्जैन आदि जगहों की यात्रा करवाई थी।
लॉरेंस बिश्नोई व रोहिम गोदारा ने शूटर सतीश कुमार, जतिन वर्मा उर्फ जॉनी पहलवान आदि को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए हिल स्टेशन व धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई। इसके बाद वे राजू ठेहट की हत्या करने के लिए सीकर आने की हिम्मत जुटा पाए।
उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर 2022 को राजू ठेहट सीकर में पिपराली रोड स्थित अपने घर पर था। इसी दौरान शूटर वहां आए और राह गुजरते एक ट्रेक्टर की आड़ लेकर घर के दरवाजे पर खड़े राजू ठेहट को गोलियों से भून दिया था।












Click it and Unblock the Notifications