Rajasthan Accident: ट्रक ने बारातियों की बस को मारी टक्कर, उड़ते हुए सड़क पर गिरे लोग, देखें CCTV फुटेज
Rajasthan Accident: राजस्थान के राजसमंद जिले में बुधवार शाम देलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बारातियों से भरी एक बस को तेज़ रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा नेगड़िया टोल नाके के पास हुआ, जब ट्रक चालक ने एक कार को बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड से आते हुए सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 39 लोग घायल हुए, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार, उदयपुर निवासी मनोज नायक की बारात ताराखेड़ा जा रही थी। हादसे के समय दूल्हा मनोज और उसका भाई चंद्रप्रकाश एक अलग कार में आगे चल रहे थे, जिससे वे बच गए। ट्रक की टक्कर से बस की एक तरफ की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई बाराती उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे की भयावहता सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खोते हुए अचानक बस को टक्कर मारी। ट्रक इतनी भयंकर थी कि लोग हवा में उड़ते हुए सड़क पर जा गिरे। ट्रक चालक के केबिन में फंस जाने पर क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस बल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
सभी घायलों को अनन्ता हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। नाथद्वारा एसडीएम रक्षा पारीक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायज़ा लिया और चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
यह भी पढ़ें- MP: सिंगरौली में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत पर गुस्साई भीड़ ने 7 बसों समेत अन्य वाहनों में लगाई आग












Click it and Unblock the Notifications