MP: सिंगरौली में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत पर गुस्साई भीड़ ने 7 बसों समेत अन्य वाहनों में लगाई आग
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो युवकों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में जान चली गई। ये दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवाल थे जिसे कायले से लदी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल और उसके सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके परमौत हो गई। जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंसक हो गए।
गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और अपने गुस्से प्रदर्शन करते हुए 7 बसों और 4 हाइवा (माल ढोने वाले वाहन) को आग लगा दी। कथित तौर पर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कोयला खदान कंपनी के ये वाहन ये सभी वाहन थे जिसे लोगों ने आग लगा दी। जिन बसों में आग लगाई है वो बस कर्मचारियों को वापस ले जा रही थी।

कौन थे मारे गए दो युवक?
यह दुर्घटना माडा पुलिस थाने के अंतर्गत अमिलिया घाटी में हुई, जिसमें रामलल्लू यादव और रामसागर प्रजापति की मौत हो गई, जो दोनों ही इलाके के मूल निवासी थे। इनकी मौत की खबर सुनते ही जनता भड़क उठी और उसने सड़कों पर जा रही कोयला खद्यान कंपनी की बसों और अन्य वाहनों को आग लगा दी।
पुलिस ने क्या कहा?
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने घटना के बारे में बताया कि "अमिलिया कोयला खदान से कोयला भरकर कोयला यार्ड की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक भी पलट गया।"
इन दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों के गुस्से और विरोध-प्रदर्शन के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एसपी खत्री ने बताया "दुर्घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई, क्योंकि भीड़ ने 7 बसों समेत 11 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।"












Click it and Unblock the Notifications