राजस्थान का बाड़मेर भीषण गर्मी से धधक रहा है, तापमान 48 डिग्री पार तक पहुंच गया , अब आगे क्या ?

Rajasthan Weather News: प्रदेश के पश्चिमी जिले बाड़मेर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और पिछले तीन दिन से तापमान यहां पर 48-49 डिग्री से पार रह रहा है। ऐसे में इस गर्मी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।

पिछले कई दिनों से लू की चपेट में आया बाड़मेर देशभर में सबसे गर्म जिले का रिकाॅर्ड अपने नाम किए हुए है। हालात इस कदर हो गए है कि मुख्य मार्ग सूने पड़े हैं तो लोग गर्मी जनित बिमारियों की चपेट में आ रहे है।

rajasthans-barmer-is-blazing-with-scorching-heat-the-temperature-reached-beyond-48-degrees

इन सब स्थितियों के चलते हर आम व खास गर्मी से बचने के जतन कर रहा है। दोपहर को 12 बजे से 4 बजे तक सूर्य की तल्ख किरणों व लू का सबसे ज्याद असर देखने को मिल रहा है। इस समय मुख्य मार्गों की स्थिति ऐसी दिखाई देती है मानों जैसे कफ्र्यू लगा हुआ हो।

गुरुवार को जहां बाड़मेर तापमान में भारत में पहले और दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा था। वहीं शुक्रवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री एवं न्यूनतम 32.1 डिग्री दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी का रेड अलर्ट होने के बाद पूरी थार नगरी तवे की माफिक तप रही है। आमजन के हाल पिछले कुछ दिनों से बेहाल हो रखे हैं। सूरज की पहली किरण निकलने के साथ आसमान से आग बरसने लगी। दिन में तेज धूप और लू से तो लोग परेशान रहे, वहीं अब रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही।

तेज गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दोपहर के समय सड़कों पर कफ्र्यू जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। प्रशासन भीषण गर्मी से राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। मई माह में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

रेगिस्तान में गर्मी इस बार तल्ख तेवर दिखा रही है। मई की शुरूआत के साथ ही लू और गर्मी में तापमान तेजी से बढ़ने का दौर शुरू हुआ, जो निरंतर जारी है।

सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ तेज गर्मी व लू शुरू हो जाती है, तो दोपहर तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बाड़मेर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों दिन-रात में गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों से लगातार उमस व लू का असर बढ़ गया है। इस वजह से कूलर व पंखे भी फेल हो चुके है।

थार में लू व आग उगलती धूप से घरों की छत आग की तरह तप रही है। इससे घरों में बैठना भी लोगों का मुश्किल हो गया है। बाड़मेर शहर में गर्मी से राहत देने के लिए नगर परिषद द्वारा शहर में प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर दमकल से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। दमकल की सहायता से मुख्य मार्गों की तपिष को पानी से ठंडा किया गया।

नगर परिषद कार्मिकों का कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बीते 8 से 10 दिनों से शहर में पानी का छिड़काव कर रहे हैं। गांधी चैक, रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, विवेकानंद सर्किल सहित शहर के मुख्य मार्गों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

सड़कों पर पानी छिड़कने से गर्मी से जरूर राहत मिलती है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन ने भी गर्मी से बचाव को लेकर तैयारियां की है।

प्रशासन ने भामाशाहों से अपील कर शहर की मुख्य सड़कों चौराहों पर लोगो को राहत प्रदान करने को लेकर लंबे छोड़े टेंट लगवाये है । ताकि गर्मी से परेशान राहगीर विश्राम कर सके टेंटो में पानी के केम्पर भी रखवाए गए है । यह व्यवस्था शहर में कई स्थानों पर की गई है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+