Rajasthan Weather: हड्डियां गलाने वाली ठंड ने रोकी रफ्तार, जीरो विजिबिलिटी से ट्रेन लेट और फ्लाइट्स कैंसल

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है। जयपुर समेत राजस्थान के 30 से अधिक शहर में शीतलहर चल रही है और अति घना कोहरा का अलर्ट है। कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है। जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि दर्जनों ट्रेन काफी देरी से चल रही हैं।

बुधवार की सुबह भी जयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, सीकर सहित कई शहरों में सुबह के समय अति घना कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में एक-दो मीटर से ज्यादा दूरी तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉग लाइट्स भी घने कोहरे के सामने कमजोर साबित हुईं और रफ्तार बेहद धीमी रखनी पड़ रही है।

Rajasthan Weather

Rajasthan School Closed: कड़ाके की ठंड की वजह से बढ़ाई गई छुट्टियां

- कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। लोग देर सुबह तक रजाइयों में दुबके रहने को मजबूर हैं। उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का कहर है। माउंट आबू में तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया।

- मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। शेखावटी इलाके में कोल्ड डे के साथ रेड अलर्ट है।

- कड़ाके की ठंड की वजह से आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। आठवीं तक की छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड क्लास के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा भी दी गई है।

Jaipur Weather: घने कोहरे की वजह से फ्लाइट्स पर असर

जीरो विजिबिलिटी का सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दो दिनों से सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। उदयपुर, अहमदाबाद, देहरादून और चंडीगढ़ जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ उड़ानें देरी से रवाना हुईं। कोहरे और ठंड की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

Rajasthan Weather: देरी से चल रही हैं कई ट्रेन

- पिछले दो दिनों से अति घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल-जोधपुर, गलता धाम पूजा एक्सप्रेस, रणथंभौर एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट रहीं।

- ट्रेन संख्या 12414 गलता धाम पूजा एक्सप्रेस 55 मिनट, ट्रेन संख्या 12466 रणथंभौर एक्सप्रेस 50 मिनट, ट्रेन संख्या 12015 अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी 25 मिनट, ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट 1 घंटे, ट्रेन संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 1.25 घंटे, ट्रेन संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलीं।

- ट्रेन संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस 1.15 घंटे, ट्रेन संख्या 12181 दयोदय एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन संख्या 12195 अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.30 घंटे, ट्रेन संख्या 14863 मरुधर एक्सप्रेस 2.15 घंटे, ट्रेन संख्या 12977 मरुसागर एक्सप्रेस 40 मिनट, ट्रेन संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट 2.30 घंटे, ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार सुपरफास्ट 3 घंटे और ट्रेन संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर 2.15 घंटे लेट रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+