Rajasthan Weather Today: ठंडा-सूखा मौसम अब हड्डियां गलाएगा, प्रदेश भर में तेजी से पारा लुढ़कने का दौर शुरू
Rajasthan Weather Today: देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर राजस्थान में भी साफ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। दिन में हल्की धूप और कहीं-कहीं आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं, जबकि रात के समय ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राजस्थान में रविवार (14 दिसंबर) को दिन का अधिकतम तापमान औसतन 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जयपुर समेत बाकी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। शेखावटी इलाके में यह गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच सकती है।

Rajasthan Weather Today: प्रदेश भर में अब कड़ाके की ठंड का दौर
- मौसम विभाग के मुताबिक, हवा शुष्क रहेगी और बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। इसी कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ या आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा।
- राजधानी जयपुर में 14 दिसंबर को दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: प्रदेश के सरकारी स्कूलों पर आई रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप, सामने आए डरावने तथ्य
- उदयपुर: यहां दिन में मौसम सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रातें ठंडी रहेंगी।
- जोधपुर: जोधपुर में दिन का मौसम हल्का गर्म और रातें ठंडी रहने की संभावना है। तापमान 25 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- बाड़मेर: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में भी शुष्क मौसम बना रहेगा। दिन का तापमान करीब 25 डिग्री और रात का 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हल्की हवा चलने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: शेखावटी इलाके में शीतलहर का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा। इसका असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, फिलहाल घने कोहरे या बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
शेखावटी इलाके में शीतलहर का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। दिन में मौसम घूमने-फिरने और बाहरी गतिविधियों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड से बचाव जरूरी होगा। बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दी फ्री तीर्थ की सौगात, फ्लाइट्स से ले जा रही दर्शन के लिए
-
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
राजस्थान के मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की रामेश्वरम और मदुरै तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना -
Maharashtra Weather Alert: बिन मौसम बरसात रुला रही किसानों को, 7 जिलों में 5 दिन का बारिश का अलर्ट -
Rajasthan Board: 10वीं-12वीं में कम आए हैं नंबर या हो गए फेल? सप्लीमेंट्री सहित ये हैं साल बचाने के 3 ऑप्शन -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications