Rajasthan Weather: ला-लीना की वजह से इस बार राजस्थान में ठंड ढाएगी कहर, नवंबर में ही कड़ाके की सर्दी का अलर्ट
Rajasthan weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे दिन शुष्क और सुबह-शाम की ठंडक बढ़ गई है। जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर और अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नवंबर में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5°C दर्ज हुआ, जो प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार ला-नीना के प्रभाव के चलते सर्दी जल्दी आएगी। अक्टूबर में ही उत्तर-पूर्वी हवाओं की सक्रियता ने तापमान में गिरावट शुरू कर दी है।
आईएमडी के मुताबिक, आम तौर पर ये हवाएं नवंबर के अंत में चलती हैं। इस बार सर्दी का असर पहले ही महसूस किया जा रहा है। दीपावली तक बारिश की संभावना बेहद कम है। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क और ठंडी हवाओं के साथ बना रहेगा।

Rajasthan weather: कई शहरों में तापमान 20 से नीचे
राजस्थान के शहरों में अक्टूबर में हुई बारिश की वजह से इस बार समय से पहले ही सर्दी का अहसास होने लगा है। कई शहरों का तापमान अक्टूबर में ही 20 डिग्री से नीचे चला गया है। सुबह और शाम को कुछ शहरों में लोगों को हल्के स्वेटर पहनने की नौबत आ गई है। प्रमुख शहरों का तापमान सोमवार को इस तरह रहा है:
⦁ सीकर सबसे ठंडा: पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 15.5°C।
⦁ अधिकतम तापमान: बाड़मेर में 35.8°C, जबकि जयपुर और अन्य जिलों में दिन शुष्क।
⦁ उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर: हवा की दिशा और ठंडक बढ़ने से रातों में ठंड का अहसास तेज़।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: अक्टूबर की बारिश ने बिगाड़ दिया पूरा मौसम चक्र, IMD ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
प्रमुख जिलों का तापमान
जयपुर: न्यूनतम 20°C
अलवर: 19.5°C
करौली: 20°C
भीलवाड़ा: 16.8°C
कोटा: 19.6°C
जालोर: 16.5°C
La-Lina की वजह से नवंबर में ही कड़ाके की ठंड
आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ला-नीना का प्रभाव पूरे राजस्थान पर रहने वाला है। इस वजह से सर्दी जल्दी दस्तक दे रही है और नवंबर में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन नवंबर में सर्दी वाली बारिश के आसार हैं। दीपावली तक बारिश की संभावना न्यूनतम है, जिसकी वजह से मौसम शुष्क रहेगा। इस बार मरू प्रदेश के निवासियों को सर्दी के लिए तैयारी करने की चेतावनी मिलती है। सुबह-शाम की हल्की ठंडी हवाओं और न्यूनतम तापमान में गिरावट को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: सीकर में सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप, मां ने चार बच्चों संग मिलकर खाया जहर, पुलिस भी रह गई दंग












Click it and Unblock the Notifications