Rajasthan Viral: कंबल और तौलिए के साथ आओ फिर मिलेगा राशन, राजस्थान के जोधपुर से सामने आया अजीबोगरीब मामला
Rajasthan Viral: राजस्थान के जोधपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर अगर आपको राशन लेना है तो घर से कोई तौलिए या कंबल लेकर आना होगा। राशन विक्रेताओं ने ये फरमान जारी किया है।
ये खबर सुन कर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सही है। लोग राशन लेने कंबल और तौलिए लेकर पहुंच रहे हैं। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है वजह?
दरअसल, राशन लेने के लिए लोगों को आई स्कैन करना होता है। लेकिन धूप की वजह से स्कैन नहीं हो पाता है। जिससे लोगों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर राशन विक्रेताओं ने लोगों से खुद का कंबल और तौलिये लाने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: मुंबई और गुजरात से राजस्थान के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और लिस्ट
खुले में राशन दुकानें बनी चुनौती
बता दें कि, जोधपुर के राशन दुकानें खुले में चलती है, जहां पर धूप और रोशनी के चलते आई स्कैनर काम नहीं करता है। बार-बार Error दिखाता है। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से लोग सिर पर कपड़े डाल लेते हैं जिससे अंधेरा हो जाए और आसानी से आई स्कैन हो जाए।
फर्जीवाड़े रोकने के लिए सरकार ने लिया था फैसला
सरकार ने राशन में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए थंब इप्रेशन और आई स्कैन आनिवार्य कर दिया था। इसके लिए नई PSO मशीनें दी गई हैं। लेकिन धूप में स्कैनर ठीक से काम ही नहीं कर पा रहा है। जिस वजह से राशन विक्रेताओं ने ये उपाय किए हैं।
ये भी पढ़ें Rajasthan Myra: जानिए क्या है राजस्थान की मायरा परंपरा? जिसमें करोड़ों दे देते हैं गिफ्ट में












Click it and Unblock the Notifications