Rajasthan Myra: जानिए क्या है राजस्थान की मायरा परंपरा? जिसमें करोड़ों दे देते हैं गिफ्ट में

Rajasthan Myra: राजस्थान में शादी के समय भरा जाने वाला मायरा आज कल खूब चर्चा में है। पिछले दिनों एक शिक्षक द्वारा 8 करोड़ से ज्यादा का गिफ्ट दिया गया था।

अब एक बार फिर शादी में दिए गए गिफ्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान के नागौर जिले में नाना ने अपने नातियों की शादी में करीब 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का गिफ्ट दिए, जिसकी चर्चा अब जोड़ो पर है।

Rajasthan Myra

गिफ्ट में ये सब दिया गया

दरअसल, राजस्थान के नागौर जिले के किसान रामलाल फड़ौदा और उनके भाई तुलछाराम फड़ौदा ने अपने नाती की शादी में 80 बीघा जमीन, 1.31 करोड़ कैश, 1.60 kg सोना, 5kg चांदी , 6 प्लॉट और एक बोलेरो गाड़ी गिफ्ट के तौर पर दिया। अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं गिफ्ट देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है मायरा ?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में बहन बेटियों की शादी में मायरा भरने का रिवाज है। मायरा शब्द मामा से निकला है जिसका अर्थ मामा या ननिहाल होता है। इस रस्म में ननिहाल पक्ष द्वारा अपने भांजे-भांजियों और नातियों की शादी में गिफ्ट दिया जाता है।

वहीं ये परंपरा मारवाड़ क्षेत्र में सदियों से चली आ रही है। इस रस्म के जरिए लोग बड़ी रकम मायरे के रूप में भरते हैं, ताकि इलाके में रुतबा कायम रहे। समाज में अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाने को लेकर लगातार इस तरह की खबर सामने आती रहती है।

ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: मुंबई और गुजरात से राजस्थान के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और लिस्ट

पिछले दिनों भी भरा गया था 8 करोड़ का नायरा

पिछले दिनों भी राजस्थान के नागौर से करोड़ो रुपए की मायरा भरने की खबर सामने आई थी। जिसमें एक शिक्षक ने 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का मायरा भरा था। इसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी। मायरा भरते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें Womens Day 2025: पांच सगी बहनों ने बजाया सफलता का डंका, 2 बनीं IAS, 1 IRS, बाकी क्‍या करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+