Rajasthan exit poll: राजस्थान में सीएम पद के लिए पहली पसंद गहलोत, दूसरे नंबर पर वसुंधरा नहीं तो फिर कौन?
Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में चुनाव के बाद न्यूज18-MATRIZE के मुताबिक बीजेपी को 111, काग्रेस 74 और अन्य को 14 सीटें मिल रही हैं। टाइम्स नाउ-ETG एग्जिट पोल के मुताबिक बीजपी- 108-128, कांग्रेस को 56-72 और अन्य को 13-21 सीटें मिल रही हैं। वहीं TV9-पोलस्टार के मुताबिक बीजेपी को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 5-15 मिलती दिख रही हैं। इस बीच राजस्थान में सीएम की रेस में गहलोत लगातार पहली पसंद बने हुए हैं।
राजस्थान समेत सभी पांच राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी आजतक Axis My India Exit Poll के आंकड़ों के अनुसार अशोक गहलोत सीएम पद के पसंद के रूप में सबसे आगे चल रहे हैं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, अशोक गहलोत को 32 फीसदी लोग बतौर सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं राज्य में दूसरा बड़ा चेहरा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हैं। लेकिन सीएम पद के लिए गहलोत के बाद दूसरी पसंद वो नहीं बल्कि एक दूसरा नाम सामने आया है।

गहलोत के बाद कांग्रेस के सचिन पायलट और बीजेपी की वसुंधरा राजे दोनों का नाम सीएम के पसंद के रूप में दूसरे नंबर पर नहीं है। सचिन पायलट को मात्र 5 फीसदी लोगों ने सीएम चेहरे के रूप में अपनी पसंद बताया है। वहीं राजस्थान में वसुंधरा राजे को 9 फीसदी लोग सीएम के रूप में चाहते हैं।
Axis My India Exit Poll के सर्वे के मुताबिक इस बार महंत बालकनाथ योगी सीएम के पद के लिए दूसरी पसंद के रूप में है। वे तिजारा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे। अलवर से सांसद महंत बालकनाथ योगी को सर्वे में शामिल 10 फीसदी लोग सीएम के रूप में पसंद किया है।
वहीं एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार वोट शेयर में बीजेपी ने सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी। एक्जिट पोल के मुताबिक राज्य में 42 फीसदी वोट शेयर कांग्रेस के खाते में गया तो 41 फीसदी बीजेपी को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications